Begin typing your search...

दूसरी बार ट्रॉफी के लिए बेताब बेंगलुरु, फाइनल में पहुंची RCB; रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी- GT के पास अभी भी मौका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) के सामने 255 रनों का पहाड़ लक्ष्य दिया है जिसके जवाब में गुजरात ने केवल 162 रन ही बना पाई हालांकि गुजरात टीम के राहुल तेवतिया ने पूरी ताकत लगाते हुए 42 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली फिर भी टीम को जीत हासिल नहीं करा पाए.

दूसरी बार ट्रॉफी  के लिए बेताब बेंगलुरु, फाइनल में पहुंची RCB; रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी- GT के पास अभी भी मौका
X
( Image Source:  @Unfiltered_c-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 26 May 2026 11:50 PM IST

RCB VS GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) के सामने 255 रनों का पहाड़ लक्ष्य दिया है जिसके जवाब में गुजरात ने केवल 162 रन ही बना पाई और 92 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. बात करें गुजरात टीम के राहुल तेवतिया की तो उन्होंने करीब ६ सालों बाद पहली बार IPL में अर्धशतक लगायाा है और अकेले ही 68 रनों की जंग लड़ी लेकिन फिर भी गुजरात को जीत नहीं दिला पाए.

जिसके बाद RCB की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और अब 31 मई रविवार को गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में फाइल मुकाबला खेला जाना है हालांकि गुजरात के बाद अभी एक और मौका है. बात करें RCB के कप्तान रजन पाटीदार की तो उन्होंने 26 मई के मैच में धमाकेदार पारी खेलते हुए और पहले तो छक्के से अर्ध शतक पूरा किया है तो वहीं 93 रनों की नाबाद पारी खेली है इसी के साथ आइए जानते हैं कि कैसा रहा RCB का प्रदर्शन?

  • रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर 93 रन जिसमें 9 छक्के और 5 चौके शामिल रहे
  • विराट कोहली ने 43 रन बनाए
  • देवदत्त पडिक्कल:30 रन बनाए
  • कृणाल पंड्या: 43 रन बनाए

इस तरह कर RCB के 254 रन हुए जिसमें कप्तान रजत पाटीदार की धमाकेदार पारी रही.

गुजरात के पास अभी भी मौका- समझें

धर्मशाला में खेले गए क्वालीफायर के मुकाबले में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा है हालांकि टीम अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. हारने वाली टीम गुजरात टाइटंस को फाइनल में जाने के लिए क्वालीफायर-2 (Qualifier 2) खेलने का मौका मिलेगा. बात करें क्वालीफायर-2 की जंग तो इस भिड़ंत क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम के बीच मुकाबला होगा . एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. इस मैच में जो टीम जीतती है उसका मुकाबला गुजरात को साथ होगा और फिर जो टीम जीत जाएगी तो सीधा 31 मई को गुजरात के अहमदाबाद स्टेडियम में फाइनल मुकाबला RCB के साथ खेलेगी.

प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस-

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-

वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रासिख सलाम डार.

आईपीएल
अगला लेख