Begin typing your search...

Wankhede में अर्जुन तेंदुलकर का जलवा! पहले गेंद से ढाया कहर, फिर बल्ले से खेली मैच विनिंग पारी

X
Arjun Tendulkar ने वानखेड़े में मचाया गदर | 'तेंदुलकर' सरनेम का प्रेशर हटाया | T20 Mumbai league

मुंबई T20 लीग 2026 में अर्जुन तेंदुलकर ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया. ARCS अंधेरी की तरफ से खेलते हुए उन्होंने पहले गेंद से कहर बरपाया और फिर बल्ले से मैच जिताऊ पारी खेली. अर्जुन ने 3 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 34 गेंदों में नाबाद 66 रन ठोक दिए, जिसमें 5 शानदार छक्के शामिल थे. उनके इस प्रदर्शन ने साबित किया कि वह सिर्फ गेंदबाज नहीं बल्कि एक उपयोगी ऑलराउंडर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. तेंदुलकर नाम के दबाव के बीच उनकी फिटनेस, मेहनत और खेल में लगातार सुधार उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आ रही है.