Begin typing your search...

ब्रिटेन में 18 साल की लड़की का रेप कर PAK युवक ने पूछा- क्या तुम्हें मजा आया? कोर्ट ने सुनाई ये सजा

ब्रिटेन के नॉटिंघमशायर में 18 वर्षीय युवती से रेप के मामले में पाकिस्तान में जन्मे 28 वर्षीय शेराज मलिक को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. अदालत ने माना कि आरोपी ने नशे की हालत में मौजूद एक "विशेष रूप से कमजोर" युवती का फायदा उठाया.

ब्रिटेन में 18 साल की लड़की का रेप कर PAK युवक ने पूछा- क्या तुम्हें मजा आया? कोर्ट ने सुनाई ये सजा
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी5 Mins Read

Updated on: 11 Jun 2026 10:10 PM IST

रात का अंधेरा गहराता जा रहा था. पार्क में मौजूद 18 साल की एक लड़की को शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद उसकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी. वह दोस्तों के साथ समय बिताने आई थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि जिन लोगों पर उसकी सुरक्षा का भरोसा छोड़ा जा रहा है, वही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा डर बन जाएंगे.

ब्रिटेन के नॉटिंघमशायर में हुई यह घटना सिर्फ एक रेप केस नहीं है. यह उस भरोसे की हत्या की कहानी है, जो एक लड़की ने इंसानों पर किया था. यह उस सिस्टम पर भी सवाल खड़े करती है जो बार-बार ऐसे अपराधियों को पहचानने और रोकने में नाकाम साबित होता है.

आखिर उस रात पार्क में क्या हुआ?

29 जून 2025 की रात सटन लॉन पार्क में एक युवती अपने दोस्त के साथ बैठी थी. दोनों ने शराब पी रखी थी. इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और बातचीत शुरू हो गई. कुछ देर बाद लड़की का दोस्त किसी अन्य परिचित से मिलने चला गया. जाते-जाते उसने उन लोगों से कहा कि लड़की का ध्यान रखें.

लेकिन जिस भरोसे के साथ वह वहां से गया था, वही भरोसा कुछ मिनटों में चकनाचूर हो गया. अदालत में सामने आई जानकारी के अनुसार, समूह का एक व्यक्ति लड़की को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद शेराज मलिक नामक व्यक्ति भी उसे दूसरे एकांत स्थान पर ले गया.

विरोध किया तो चेहरे पर मारे गए मुक्के

कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने बताया कि लड़की ने विरोध करने की कोशिश की थी. लेकिन उसकी आवाज दबा दी गई. जज ने कहा कि जब पीड़िता ने खुद को बचाने की कोशिश की, तब आरोपी ने उसके चेहरे और सिर पर कई वार किए. वह नशे में थी, अकेली थी और चारों ओर ऐसे लोग थे जिन्हें वह ठीक से जानती तक नहीं थी. उस रात एक लड़की सिर्फ शारीरिक हिंसा का ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक क्रूरता का भी शिकार बनी.

रेप के बाद पूछा गया सबसे शर्मनाक सवाल

अदालत में बताया गया कि अपराध के बाद शेराज मलिक ने लड़की से पूछा कि 'क्या तुम्हें मज़ा आया? यह उस मानसिकता की झलक थी जिसमें पीड़िता का दर्द, उसकी चीखें और उसका विरोध कोई मायने नहीं रखते. जज ने माना कि आरोपी ने घटना के बाद भी लगातार पीड़िता को अपमानित किया और उसे अपशब्द कहे.

कोर्ट ने आरोपी के बारे में क्या कहा?

बर्मिंघम क्राउन कोर्ट ने शेराज मलिक को 10 साल की जेल की सजा सुनाई है. सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि आरोपी ने एक 'विशेष रूप से कमजोर' युवती को निशाना बनाया. उसे मालूम था कि लड़की नशे में है और असुरक्षित स्थिति में है, फिर भी उसने अपराध किया. कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपी ने न तो कोई पछतावा दिखाया और न ही अपने अपराध की जिम्मेदारी स्वीकार की.

पाकिस्तान में जन्म, कई देशों का सफर और फिर ब्रिटेन

जांच में सामने आया कि शेराज मलिक का जन्म पाकिस्तान में हुआ था. बाद में वह इटली, जर्मनी और फ्रांस में रहा और फिर शरण मांगते हुए ब्रिटेन पहुंचा. इस मामले ने ब्रिटेन में शरणार्थी व्यवस्था और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन को लेकर भी बहस छेड़ दी है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या ऐसे लोगों की पर्याप्त जांच की जाती है या नहीं. हालांकि किसी व्यक्ति के अपराध के लिए पूरे समुदाय या पूरे देश को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन यह मामला जरूर पूछता है कि जब किसी व्यक्ति का आपराधिक व्यवहार सामने आता है तो सिस्टम उसे समय रहते पहचानने में क्यों विफल रहता है.

दूसरा आरोपी अब भी फरार

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला दूसरा व्यक्ति अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. नॉटिंघमशायर पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश जारी है. लेकिन पीड़िता और उसके परिवार के लिए हर गुजरता दिन शायद न्याय मिलने के इंतजार को और लंबा कर रहा है.

'गूमिंग गैंग' विवाद के बीच फिर उठे सवाल

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब ब्रिटेन में कथित "गूमिंग गैंग" नेटवर्क को लेकर बहस पहले से ही गर्म है. ब्रिटिश सांसद रुपर्ट लोव की जांच में दावा किया गया कि देश के कई हिस्सों में वर्षों से संगठित यौन शोषण के मामले सामने आते रहे हैं. रिपोर्टों में संस्थागत विफलता, पुलिस की कथित लापरवाही और पीड़ितों की अनसुनी आवाजों का जिक्र किया गया है.

अगला लेख