Begin typing your search...

कैसे मोजतबा खामेनेई ने मौत को दिया चकमा? लीक ऑडियो से हुआ बड़ा खुलासा

इजरायल की एयर स्ट्राइक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. हालांकि इस दौरान अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामनेई मौत को चकमा देने में कामयाब रहे थे.

Mojtaba Khamenei survived leaked audio Israel Iran war
X

Mojtaba Khamenei

( Image Source:  X/ @JaikyYadav16, @Us_forceSnap )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर4 Mins Read

Updated on: 17 March 2026 12:07 PM IST

Israel Iran War: पिछले कई दिनों से मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच जंग देखने को मिल रही है. इजरायल के साथ अमेरिका भी ईरान पर अटैक कर रहा है. लेकिन ईरान भी पीछे हटने और घुटने टेकने को बिल्कुल तैयार नहीं है. 28 फरवरी को इजरायल के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत एयर स्ट्राइक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. उनके साथ खामनेई के कई परिवार के सदस्य भी मारे गए थे.

हालांकि इस दौरान अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामनेई मौत को चकमा देने में कामयाब रहे थे. आखिर कैसे मोजतबा ने मौत को चकमा दिया इसका खुलासा एक ऑडियो लीक के जरिए हुआ है.

लीक ऑडियो से कैसे हुआ खुलासा?

रिपोर्ट के अनुसार, 12 मार्च को हुई एक अहम बैठक की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है, जिसमें वरिष्ठ ईरानी धर्मगुरु और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर शामिल थे. इस रिकॉर्डिंग में दिवंगत नेता के कार्यालय के प्रोटोकॉल प्रमुख मजाहेर हुसैनी ने हमले से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे किए. हुसैनी के अनुसार, मोजतबा खामेनेई हमले से ठीक पहले अपने पिता के साथ इमारत के अंदर मौजूद थे, लेकिन कुछ ही क्षण पहले वह बाहर निकल गए थे. उन्होंने कहा “ईश्वर की इच्छा थी कि मोजतबा को कुछ काम के लिए बाहर आंगन में जाना था और फिर वापस लौटना था. वह बाहर थे और ऊपर की ओर जा रहे थे जब उन्होंने इमारत पर मिसाइल से हमला किया.”

हमले में कितनी मिसाइलों का हुआ इस्तेमाल?

रिपोर्ट में बताया गया है कि मोजतबा के बाहर निकलने के तुरंत बाद इजरायली ‘ब्लू स्पैरो’ बैलिस्टिक मिसाइलों ने परिसर को निशाना बनाया. इस हमले में कम से कम तीन मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. पहली मिसाइल उस हिस्से में गिरी जहां अयातुल्ला अली खामेनेई का मुख्य आवास था. दूसरी मिसाइल मोजतबा खामेनेई के ऊपरी मंजिल स्थित घर पर गिरी, जबकि तीसरी मिसाइल उनके बहनोई मिस्बाह अल-हुदा बाघेरी कानी के आवास पर गिरी. इस भीषण हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और उनके रिश्तेदारों की मौत हो गई.

लीक ऑडियो में और क्या?

लीक ऑडियो में हमले के बाद की भयावह स्थिति का भी जिक्र किया गया है. हुसैनी ने बताया कि इस हमले में ईरान के सैन्य प्रमुख मोहम्मद शिराजी की भी मौत हो गई और उनका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. उन्होंने कहा “उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे उससे कुछ भी नहीं मिला, और अंत में उन्हें कुछ किलो मांस मिला और उसकी पहचान उसके शरीर के रूप में की गई.” इसके अलावा एक अन्य मिसाइल बाघेरी कानी के घर पर गिरी, जिसके बारे में हुसैनी ने दावा किया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसने उनका सिर दो हिस्सों में काट दिया.”

रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में मोजतबा खामेनेई को मामूली चोटें आईं, खासकर उनके पैर में हल्की चोट लगी. हालांकि, उनकी पत्नी हद्दाद इस हमले में मारी गईं. वहीं, अयातुल्ला अली खामेनेई के एक अन्य बेटे मुस्तफा खामेनेई और उनकी पत्नी इस हमले में बाल-बाल बच गए.

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख