PSL 2026: Rizwan का मज़ाक तो खूब उड़ाया, इस साफगोई के लिए तारीफ भी बनती है, काफी सीख देता है पाकिस्तानी खिलाड़ी का वीडियो
खराब फॉर्म को लेकर लंबे समय से रिजवान को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उन्होंने अब खुद माना है कि हां उनका फॉर्म खराब है और वे इस फॉर्म के चलते पाकिस्तान टीम में अपनी जगह भी डिजर्व नहीं करते हैं.
mohammad rizwan
PSL 2026: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान इन दिनों बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. हालांकि ये खराब फॉर्म काफी लंबे समय से जारी है. फॉर्मेट बदल रहे हैं लेकिन रिजवान का फॉर्म जैसे का तैसे बना हुआ है. इन दिनों पाकिस्तान में PSL 2026 खेला जा रहा है. जिसमें मोहम्मद रिजवान रावलपिंडीज टीम की कप्तानी कर रहे हैं. अभी तक इस टूर्नामेंट में रिजवान के बल्ले से एक भी ढंग की पारी देखने को नहीं मिली है.
उनकी खराब फॉर्म को लेकर लंबे समय से रिजवान को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उन्होंने अब खुद माना है कि हां उनका फॉर्म खराब है और वे इस फॉर्म के चलते पाकिस्तान टीम में अपनी जगह भी डिजर्व नहीं करते हैं. अक्सर किसी क्रिकेटर को इस तरह का साहसी बयान देते हुए कम देखा जाता है लेकिन रिजवान ने माना है जिसके चलते फ्लॉप खिलाड़ियों को उनसे सीख लेनी चाहिए.
खराब पर क्या बोले रिजवान?
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोहम्मद रिजवान ने कहा कि "जब मैं बिग बैश लीग खेल रहा था तो मेरा पाकिस्तान टीम में चयन हुआ था. लेकिन मैंने कहा था कि इस प्रदर्शन के साथ मैं पाकिस्तान टीम में जगह बनाने लायक नहीं हूं. अगर आपको याद हो तो मैं वहीं व्यक्ति हूं, जिसको आप लोगों ने कहा था कि मैं छक्के नहीं मार सकता."
उन्होंने कहा "मैं मानता हूं मेरा प्रदर्शन खराब रहा है और मुझसे गलतियां हुई हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं हिम्मत हारकर क्रिकेट छोड़कर बैठ जाऊं. मैं कप्तान को पहले भी बोल चुका हूं कि अगर मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है तो मेरी जगह जूनियर खिलाड़ियों को मौक मिलना चाहिए."
PSL 2026 में कैसा रहा है प्रदर्शन?
अभी तक पीएसएल 2026 में मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उनके बल्ले से अब तक 43, 21, 2, 19, 0, 15, 9 पारियां ही निकला है. उनका स्ट्राइक रेट भी टीम के लिए चिंता का विषय रहा है. अभी तक उनकी कप्तानी में रावलपिंडीज इस सीजन एक भी मैच नहीं जीत पाई है. पीएसएल 2026 में अब तक रावलपिंडीज ने 7 मुकाबले खेले हैं और सभी में हार का सामना करना पड़ा. जिसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर बनी हुई है.




