Begin typing your search...

IPL 2025: रिकी पोंटिंग को बड़ा जिम्‍मा, पंजाब किंग्स के हेड कोच बने

2 महीने पहले ही रिकी पोटिंग ने दिल्ली कैपिटल्‍स के कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें, पंजाब किंग्स ने पिछले 7 साल में अपने 6 कोच बदले हैं।

IPL 2025: रिकी पोंटिंग को बड़ा जिम्‍मा, पंजाब किंग्स के हेड कोच बने
X
( Image Source:  ANI )
स्टेट मिरर डेस्क
स्टेट मिरर डेस्क

Updated on: 22 Dec 2025 11:33 PM IST

आईपीएल 2025 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपना नया हेड कोच बदला है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग अब पंजाब किंग्स के नए हेड कोच होंगे। पोंटिंग ने साल 2024 की शुरुआत में ही दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ा था।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स से दिया था इस्‍तीफा

बता दें, 2 महीने पहले ही रिकी पोटिंग ने दिल्ली कैपिटल्‍स के कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, पोंटिंग पंजाब में शामिल होने के बाद अन्य कोचिंग स्टाफ के बदलने पर भी अपने फैसले लेंगे।

पिछले 7 साल में पंजाब ने 6 कोच बदले

पंजाब किंग्स ने पिछले 7 साल में अपने 6 कोच बदले हैं। पोंटिंग पंजाब के पिछले 7 साल में छठे कोच होंगे। पिछले सीजन शिखर धवन की अगुवाई में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा था। टीम प्लेऑफ की रेस में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी।

पोटिंग आईपीएल सेटअप का बड़ा हिस्‍सा

पोंटिंग साल 2008 से ही आईपीएल सेटअप का बड़ा हिस्सा रहे हैं। केकेआर के लिए साल 2008 में बतौर खिलाड़ी अपनी सेवाएं देने के बाद पोंटिंग मुंबई इंडियंस का साल 2013 तक हिस्सा रहे थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने इस साल पहला खिताब भी जीता था। साल 2014 में पोंटिंग को मुंबई के सलाहकार के रूप में देखा गया। 2015 और 2016 में उन्होंने मुंबई के लिए हेड कोच की भूमिका निभाई। साल 2018 में पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप का हिस्सा रहे।

नए कप्तान का भी होगा ऐलान

शिखर धवन ने हाल ही में इंटरनेशल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया था। ऐसे में धवन आईपीएल 2025 में हिस्सा नहीं होंगे। आईपीएल 2025 ऑक्शन में पंजाब की निगाहें अपने नए कप्तान पर भी होंगी। हालांकि, किंग्स ने अब तक अपने नए कप्तान का ऐलान अभी तक नहीं किया है। बताते चलें कि धवन के चोटिल होने के बाद आईपीएल 2024 में सैम करन ने कार्यवाहक कप्तान के तौर पर अपनी भूमिकाएं निभाई थीं।

कैसा रहा था पंजाब का प्रदर्शन?

पंजाब किंग्स का प्रदर्शन 2024 में अच्छा नहीं रहा था। टीम ने 14 मैच खेलकर सिर्फ 5 में जीत दर्ज की थी। अंक तालिका में शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम 9वें नंबर पर रही थी। साल 2014 के बाद से यह टीम प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है।

अगला लेख