Begin typing your search...

DC vs MI Match में क्यों नहीं खेल रहे Hardik Pandya? टॉस के समय कप्तान सूर्या ने बताई वजह- कैसी है मुंबई की प्लेइंग 11?

DC vs MI Match में Hardik Pandya नहीं खेल रहे हैं. टॉस करने सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरे. इस दौरान उन्होंने हार्दिक के न खेलने की वजह का खुलासा किया.

Hardik Pandya Unfit Suryakumar Yadav Captain Mumbai Indians
X

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव बने कप्तान

( Image Source:  IPL )

DC vs MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के आठवें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने हैं. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. इस दौरान मुंबई की तरफ से टॉस करने हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव उतरे. उन्होंने हार्दिक के न खेलने की वजह का खुलासा किया.

Suryakumar Yadav ने टॉस के बाद बताया कि Hardik Pandya फिट नहीं हैं. इसी वजह से वे आज के मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. सूर्या ने कहा, "हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है. वे अच्छे नहीं दिख रहे थे. इसलिए आज के मैच के लिए फिट नहीं थे. मैं आज उनकी जगह जिम्मेदारी निभा रहा हूं."

KKR पर जीत से टीम का बढ़ा आत्मविश्वास

सूर्यकुमार यादव ने Kolkata Knight Riders के खिलाफ मिली जीत को टीम के लिए अहम बताया. उन्होंने कहा, "13-14 साल बाद पहला मैच जीतने से टीम में काफी सकारात्मक माहौल बना है. हम खुश हैं, लेकिन यह अलग मैदान है, इसलिए हमें यहां जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा."

पिच को लेकर क्या बोले सूर्या?

सूर्यकुमार यादव ने पिच को बल्लेबाजी के लिए अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि टॉस ज्यादा अहम नहीं था क्योंकि दोनों टीमें अपनी-अपनी योजना के साथ मैदान में उतरी थीं. उन्होंने कहा, "पिच अच्छी लग रही है. टॉस ज्यादा मायने नहीं रखता. हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे और खुश हैं कि हमें मौका मिला. यहां हमने पहले बल्लेबाजी करके मैच डिफेंड भी किए हैं."

मुंबई इंडियंस ने किए कई बदलाव

Mumbai Indians ने इस मैच के लिए कई बदलाव किए. हार्दिक की जगह Deepak Chahar, Trent Boult की जगह Corbin Bosch और Allah Ghazanfar की जगह Mitchell Santner को मौका दिया गया. सूर्यकुमार ने कहा कि बौल्ट ने पिछला मैच अच्छा खेला था, लेकिन यह बदलाव रणनीतिक है.

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI

  1. Rohit Sharma
  2. Ryan Rickelton
  3. Tilak Varma
  4. Suryakumar Yadav (कप्तान)
  5. Naman Dhir
  6. Sherfane Rutherford
  7. Mitchell Santner
  8. Corbin Bosch
  9. Shardul Thakur
  10. Deepak Chahar
  11. Jasprit Bumrah

Delhi Capitals की प्लेइंग 11

  • KL Rahul
  • Pathum Nissanka
  • Nitish Rana
  • Axar Patel (कप्तान)
  • Tristan Stubbs
  • David Miller
  • Vipraj Nigam
  • Lungi Ngidi
  • Kuldeep Yadav
  • T Natarajan
  • Mukesh Kumar
आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख