IPL 2025 All 10 Teams Full Squad: मेगा ऑक्शन खत्म, देखें सभी टीमों का फुल स्क्वाड
IPL 2025 All 10 Teams Full Squad: इस बार IPL में हर टीम ने अपनी ताकत और कमजोरी पर काम किया है. पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में आने की उम्मीद है, जबकि ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व कर सकते हैं. पुराने कप्तान जैसे केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस भी नई टीमों से जुड़ गए हैं.

IPL 2025 All 10 Teams Full Squad: IPL 2025 के बहुप्रतीक्षित सीजन के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ. इस दौरान 10 फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने स्क्वॉड को मजबूत बनाने के लिए कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर 182 खिलाड़ियों को खरीदा. ऑक्शन के पहले दिन ही तीन खिलाड़ियों पर रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी, जिसने इतिहास रच दिया.
5 टीमों को नए कप्तान की तलाश
दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) इस बार नए कप्तान की तलाश में हैं. हालांकि, सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड फाइनल कर लिए हैं और जल्द ही कप्तानों के नामों का ऐलान किया जाएगा.
कैसा रहा ऑक्शन और क्या बदला समीकरण?
ऑक्शन के बाद सभी टीमों का संतुलन काफी मजबूत दिख रहा है. होम और अवे मैचों की वजह से हर टीम का प्रदर्शन अलग-अलग पिचों पर अलग हो सकता है. IPL 2025 में हर फ्रेंचाइजी ने अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए खिलाड़ियों के चयन में गहरी रणनीति अपनाई है.
IPL 2025 के सभी 10 टीमों के स्क्वॉड
1. गुजरात टाइटन्स (GT)
रिटेन खिलाड़ी:
शुभमन गिल (16.5 करोड़), राशिद खान (18 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़)
खरीदे गए खिलाड़ी:
कगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, गेराल्ड कोएट्जी, अरशद खान, गुरनूर बरार, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया
2. मुंबई इंडियंस (MI)
रिटेन खिलाड़ी:
हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), तिलक वर्मा (8 करोड़)
खरीदे गए खिलाड़ी:
ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर
3. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
रिटेन खिलाड़ी:
ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रवींद्र जडेजा (18 करोड़), महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़)
खरीदे गए खिलाड़ी:
डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजपनीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ
4. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
रिटेन खिलाड़ी:
पैट कमिंस (18 करोड़), हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), ट्रेविस हेड (14 करोड़), नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़)
खरीदे गए खिलाड़ी:
मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, ईशान किशन, राहुल चाहर, एडम जाम्पा, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी
5. राजस्थान रॉयल्स (RR)
रिटेन खिलाड़ी:
संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरॉन हेटमायर (11 करोड़), संदीप शर्मा (4 करोड़)
खरीदे गए खिलाड़ी:
जोफ्रा आर्चर, महीष तीक्ष्णा, वानिंदु हसारंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा
6. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
रिटेन खिलाड़ी:
निकोलस पूरन (21 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), आयुष बदोनी (4 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़)
खरीदे गए खिलाड़ी:
ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके
7. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रिटेन खिलाड़ी:
विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), यश दयाल (5 करोड़)
खरीदे गए खिलाड़ी:
लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी
8. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
रिटेन खिलाड़ी:
अक्षर पटेल (16.50 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अभिषेक पोरेल (4 करोड़)
खरीदे गए खिलाड़ी:
मिचेल स्टार्क, केएल राहुल, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मानवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी
9. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
रिटेन खिलाड़ी:
सुनील नरेन (12 करोड़), रिंकू सिंह (13 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़)
खरीदे गए खिलाड़ी:
वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक
10. पंजाब किंग्स (PBKS)
रिटेन खिलाड़ी:
शशांक सिंह (5.5 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)
खरीदे गए खिलाड़ी:
अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहाल वढेरा, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, मार्को जानसेन, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, एरॉन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे.