1 दिन में 6 शतक, IND vs WI से AUS vs SA मैच तक... विराट कोहली-गिल के अलावा किस-किस ने लगाई सेंचुरी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में 3 शतक लगे. इसके अलावा साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच में 2 शतक देखने को मिले. 27 सितंबर को 3 वनडे मैचों में कुल 6 शतक देखने को मिले.
Virat Kohli-shubman gill-david miller
India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर को खेला गया. इसके अलावा 27 सितंबर को ही साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका वनडे मैच भी देखने को मिले. इन सभी मैचों में बल्लेबाजों ने फैंस का खूब मनोरंजन किया. तीनों ही मैचों में शतक देखने को मिले.
जहां टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी, तो वहीं साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया. इसके अलावा इंग्लैंड ने श्रीलंका 223 रनों से हराकर सीरीज भी अपने नाम की. ऐसे में फैंस को 1 ही दिन में 3 बड़े और रोमांचक वनडे मैचों के साथ-साथ 6 शतक भी देखने को मिले.
IND vs WI मैच में किसने लगाए शतक?
इस मैच में पहले वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी की थी. वेस्टइंडीज की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए जस्टिन ग्रीव्स ने शतक लगाया. उनके बल्ले से 108 गेंदों पर 101 रनों की पारी निकली. जिसमें 12 चौके शामिल रहे. इसके बाद टीम इंडिया की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली. गिल ने 110 तो विराट कोहली ने नाबाद 139 रनों की पारी खेली.
SA vs AUS मैच में किसने लगाए शतक?
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 365 रन बनाए थे. अफ्रीका की तरफ से कप्तान तेम्बा बवुमा और डेविड मिलर ने शतकीय पारियां खेली. तेम्बा ने 116 गेंदों पर 103 रन बनाए तो वहीं मिलर ने 93 गेंदों पर 142 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 9 छक्के शामिल रहे. इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 32 रनों से जीत लिया.
ENG vs SL मैच में किसने लगाया शतक?
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला लंदन में खेला गया. इस मैच में इंग्लैंड की तरफ से टॉम बैंटन ने शतक लगाया. टॉम बैंटन ने बल्लेबाजी करते हुए 105 गेंदों पर 126 रनों की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इस मैच को इंग्लैंड ने 223 रनों से अपने नाम किया.




