सलमान खान ने खोली नेपोटिज्म की पूरी पोल, स्टार किड्स को लेकर कही ऐसी बात, रिती तिवारी को समझाते हुए अपने बारे में क्या कहा?
बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने नेपोटिज्म को लेकर खुलकर बात की. मनोज तिवारी की बेटी को समझाते हुए उन्होंने बताया कि स्टार किड्स को परिवार के नाम से शुरुआती मौका मिल सकता है, लेकिन सफलता खुद की मेहनत से मिलती है. सलमान ने अपने पिता सलीम खान का उदाहरण देते हुए अपने करियर और संघर्ष के बारे में भी बताया.
बॉलीवुड में नेपोटिज्म यानी परिवारवाद को लेकर अक्सर बहस होती रहती है. कई बार स्टार किड्स को उनके माता-पिता की पहचान के चलते फिल्मों में आसानी से मौका मिलने की बात कही जाती है. अब सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है.
उन्होंने मनोज तिवारी की बेटी को समझाते हुए बताया कि किसी बड़े परिवार में पैदा होना गलत नहीं है, लेकिन अपनी पहचान बनाने के लिए खुद मेहनत करनी पड़ती है. इस दौरान सलमान ने अपने करियर का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके पिता सलीम खान की पहचान से उन्हें फिल्मों में मौका जरूर मिला, लेकिन अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें भी स्ट्रगल करना पड़ा.
'बिग बॉस 20' के पिछले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को उनके व्यवहार को लेकर समझाया. शो में उदिति सिंह और काजी तौकीर के साथ उनके बर्ताव पर बात करते हुए सलमान ने उन्हें उनके परिवार की पहचान भी याद दिलाई.
सलमान ने कहा कि मनोज तिवारी की बेटी होने के कारण लोग उन्हें उनके पिता के नाम से पहचानते होंगे. मनोज तिवारी एक जाने-माने अभिनेता, गायक और राजनेता हैं. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि उन्हें शो में जगह अपनी पहचान के दम पर मिली है या अपने पिता की वजह से.
सलमान ने समझाया कि इसी तरह की बातों को नेपोटिज्म कहा जाता है. उन्होंने कहा कि लोग यह भी कह सकते हैं कि उन्हें कोई नहीं जानता, फिर भी वह शो का हिस्सा हैं. हालांकि, सलमान ने यह भी साफ किया कि किसी सफल पिता के घर पैदा होना किसी की गलती नहीं है.
सलमान ने रीति को समझाते हुए क्या कहा?
नेपोटिज्म पर अपनी बात रखते हुए सलमान खान ने कहा कि किसी व्यक्ति के माता-पिता ने अगर जिंदगी में मेहनत करके बड़ा मुकाम हासिल किया है, तो उनके बच्चों को उसका फायदा मिल सकता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बच्चों को भी बिना मेहनत के सफलता मिल जाएगी.
बिग बॉस 20 में वीकेंड के वार पर सलमान ने मनोज तिवारी की बेटी को समझाया कि उनके पिता ने अपने करियर में काफी मेहनत की है. उनके काम की वजह से उन्हें भी एक पहचान मिली है. लेकिन इस पहचान को बनाए रखना और अपने दम पर आगे बढ़ना उनकी जिम्मेदारी है. सलमान ने यह भी कहा कि स्टार किड होने के कारण उन्हें शो में किसी तरह की खास छूट नहीं मिलेगी. उनके व्यवहार का असर उनके पिता की छवि पर भी पड़ सकता है. इसलिए उन्हें अपने बर्ताव और फैसलों को लेकर सावधान रहना चाहिए.
सलमान ने अपने करियर का उदाहरण देकर क्या समझाया?
नेपोटिज्म पर बात करते हुए सलमान खान ने अपने परिवार और फिल्मी करियर का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने राइटर हैं. उनके पिता की पहचान से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आने का मौका जरूर मिला, लेकिन इसके बाद उनका सफर अलग रहा.
सलमान ने कहा कि उनके पिता फिल्म इंडस्ट्री में काम करते थे और उनकी वजह से उन्हें एक मौका मिला. हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. सलमान के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री में किसी का नाम आपको शुरुआत करने का मौका दे सकता है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए अपनी मेहनत और काबिलियत दिखानी पड़ती है.
उन्होंने अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का उदाहरण भी दिया. सलमान ने बताया कि वीरू देवगन पहले फाइटर थे और बाद में एक्शन डायरेक्टर बने. इसके बाद अजय देवगन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई. लमान ने सनी देओल, बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन जैसे कलाकारों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इन सभी की अपनी-अपनी खूबियां हैं. वहीं, फिल्म इंडस्ट्री से बाहर के कई लोगों ने भी अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाई है.
दर्शकों का दिल जीतना जरूरी
सलमान खान ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार किड्स भी रहे हैं, जिन्हें पहली फिल्म तो मिल गई, लेकिन वह दर्शकों के बीच अपनी पहचान नहीं बना पाए. वहीं, कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर लोगों का दिल जीता. उनके मुताबिक, किसी बड़े परिवार से आने का फायदा शुरुआत में जरूर मिल सकता है, लेकिन दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल करना पूरी तरह कलाकार के काम पर निर्भर करता है.
सलमान की इस बात का सीधा मतलब यही था कि परिवार की पहचान किसी के करियर की शुरुआत आसान बना सकती है, लेकिन सफलता को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए खुद मेहनत करनी पड़ती है.
उनके मुताबिक, पिता का नाम किसी कलाकार को एक मौका दिला सकता है, लेकिन उस मौके को सफलता में बदलना उसके अपने हाथ में होता है.इससे पहले भी सलमान खान 'बिग बॉस 20' के मंच से कई मुद्दों पर अपनी राय रख चुके हैं. उन्होंने एक्ट्रेस कटरीना कैफ के बच्चे के जन्म के बाद उनके बढ़े वजन को लेकर ट्रोल करने वालों की आलोचना की थी. इसके अलावा, महिला सेलिब्रिटीज की तस्वीरें खींचने के तरीके को लेकर भी उन्होंने पैपराजी को नसीहत दी थी.




