Begin typing your search...

37 की उम्र में फिर चला विराट का बल्ला, गंभीर भी हुए मुरीद, 2027 के बाद अब 2031 पर क्यों होने लगी चर्चा?

X

विराट कोहली ने 37 साल की उम्र में एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में उनके बल्ले से निकली शानदार पारियों ने उनके पुराने अंदाज की याद दिला दी. विराट की बल्लेबाजी देखकर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी प्रभावित नजर आए. इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत तक चर्चा तेज हो गई कि क्या विराट 2027 वर्ल्ड कप के बाद भी मैदान पर नजर आ सकते हैं? हालांकि, विराट पहले ही साफ कर चुके हैं कि 2027 वर्ल्ड कप उनका आखिरी विश्व कप होगा. इसके बावजूद उनकी मौजूदा फॉर्म ने 2031 वर्ल्ड कप को लेकर नई बहस छेड़ दी है.


अगला लेख