Begin typing your search...

ICC ने तीसरे वनडे के बाद वेस्टइंडीज पर 10, जबकि भारत पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना क्यों लगाया? जानिए वजह

भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती, लेकिन तीसरे मैच में 5 विकेट की हार के बाद ICC ने भारतीय टीम पर मैच फीस का 20, जबकि वेस्टइंडीज पर 10 फीसदी जुर्माना लगाया है. दोनों टीमों पर स्लो ओवर रेट के लिए यह कार्रवाई हुई.

India Fined 20 percent, West Indies 10 percent After 3rd ODI: Why ICC Took Action
X
भारतीय क्रिकेट टीम
( Image Source:  BCCI )

ICC fined INDIA West Indies : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. तीसरे वनडे मैच में भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस मैच के बाद अब भारत को बड़ा झटका लगा है. उस पर आईसीसी ने मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है. जबकि वेस्टइंडीज की टीम पर 10 फीसदी जुर्माना लगा है.

बता दें कि न्यू चंडीगढ़ में खेला गया तीसरा वनडे मैच 9 घंटे से ज्यादा समय तक चला. कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री और दिनेश कार्तिक ने भी इस पर चर्चा की थी. मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने धीमी ओवर रेट की वजह से भारत और वेस्टइंडीज पर जुर्माना लगाया है.

ICC ने क्या कहा?

ICC ने कहा कि दोनों टीमों के कप्तानों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित प्रतिबंधों को भी मान लिया है. इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं हुई. यह आरोप मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगजस्की, थर्ड अंपायर शरफुद्दौला और फोर्थ अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने लगाए थे.

भारत पर ज्यादा जुर्माना क्यों?

भारत पर मैच फीस का 20 जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उसने निर्धारित समय में 4 ओवर कम फेंके थे. वहीं, वेस्टइंडीज ने दो ओवर कम फेंके थे. इसलिए भारतीय टीम पर ज्यादा जुर्माना लगाया.

शाई होप ने भारत की क्लीन स्वीप की उम्मीद को किया चकनाचूर

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत की क्लीन स्वीप की उम्मीद को चकनाचूर कर दिया. उन्होंने नाबाद 162 रन बनाकर भारत के 351 रन के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया. दिसंबर 2019 के बाद यह पहली बार था, जब भारत को अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख