U19 Asia Cup: आखिरी गेंद पर चाहिए थे 3 रन, मोहित ने जड़ दिया चौका, पाकिस्तान को हराने वाले भारत के ये रहे 5 हीरो- सांसें रोक देने वाला VIDEO
U19 Asia Cup Final: भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब जीता. मोहित उल्वा और मनल चौहान समेत जानिए टीम इंडिया की जीत के 5 बड़े हीरो.
Under-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर इतिहास रच दिया. 338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया एक समय मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन मोहित उल्वा और मनल चौहान ने आखिरी ओवरों में ऐसी बल्लेबाजी की कि पाकिस्तान के हाथों से जीत निकल गई.
10वें नंबर के खिलाड़ी मोहित उल्वा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ कर भारत को जीत दिलाई है. दोनों ने सिर्फ 35 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी कर भारत को एक विकेट से यादगार जीत दिला दी. आइए जानते हैं इस रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत के पांच बड़े हीरो कौन रहे?
मुझे पता था मैं कर दूंगा- मोहित उल्वा का देखिए वीडियो
आखिरी गेंद पर ऐसे जीता भारत
338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से पाकिस्तान की स्थिति मजबूत हो गई. एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी. मनल चौहान और मोहित उल्वा की साझेदारी ने मैच में रोमांच वापस ला दिया. आखिरी ओवर में भारत को 8 रन चाहिए थे और उसके हाथ में सिर्फ एक विकेट बचा था.
मोहित ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की. आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी और उन्होंने चौका जड़कर भारत को एक विकेट से जीत दिला दी. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया. मोहित तिरंगे में लिपटे नजर आए और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाकर इस यादगार जीत की बधाई दी.
बात करें इस मैच की तो ये मैच आखिर गेंद तक सांसे थाम देने वाला मैच था जिसमें भारत के खिलाड़ियों ने कब्जा किया है. इसी के साथ आइए जानते हैं पाकिस्तान के खिलाड़ियो कैसे प्रदर्शन किया और भारत के खिलाड़ियों कैसे पाकिस्तान के जबड़े से फाइनल मुकाबले को छिना?
भारतीय जीत के पांच हीरो कौन-कौन?
1. मोहित उल्वा- 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया.
2. मनल चौहान- 32 गेंदों पर 47 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया.
3. काव्या पटेल- गेंदबाजी में 4 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को झटके दिए.
4. सी. वेंकट- 40 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोकने में योगदान दिया.
5. अर्जुन राजपूत- दो अहम कैच लेकर उस्मान खान और अब्दुल कादिर जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में भूमिका निभाई.




