Begin typing your search...

तो क्या Vaibhav Sooryavanshi का अभी नहीं होगा T20I डेब्यू, आयरलैंड दौरे पर क्यों मंडराया खतरा?- 10 बड़ी बातें

भारतीय टीम को आयरलैंड के साथ 27 और 29 जून को 2 टी20 मुकाबले खेलने हैं. इस सीरीज पर अब संकट के बादल भी मंडराने लगे हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी देखने को मिल सकती है.

Vaibhav Sooryavanshi
X

Vaibhav Sooryavanshi

( Image Source:  X/ @Ashutos14465885 )

India vs Ireland T20I Series: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है और उनके डेब्यू की संभावनाएं भी मजबूत मानी जा रही हैं. हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले ही सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

दरअसल, नॉर्दर्न आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट में पिछले कुछ दिनों से हिंसक प्रदर्शन और अशांति का माहौल बना हुआ है. हालात ऐसे हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है. यदि हालात नहीं सुधरे तो सीरीज के आयोजन स्थल में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है.

आयरलैंड में क्या चल रहा, 10 बड़ी बातें

1. इस बार आयरलैंड दौरा सिर्फ क्रिकेट के कारण नहीं, बल्कि युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी की वजह से भी सुर्खियों में है. क्रिकेट प्रेमी उनके संभावित अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

2. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में बेलफास्ट में सूडानी मूल के एक अप्रवासी व्यक्ति पर स्थानीय नागरिक पर चाकू से हमले का आरोप लगा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया.

3. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. कई जगहों पर गैर-आयरिश समुदाय के लोगों के घरों, दुकानों और वाहनों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आईं.

4. हिंसक प्रदर्शनों का सबसे बड़ा केंद्र राजधानी बेलफास्ट रहा है. कई इलाकों में तोड़फोड़, आगजनी और तनावपूर्ण माहौल ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है.

5. बेलफास्ट में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भी स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया है. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर बोर्ड कोई जोखिम नहीं लेना चाहता.

6. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यदि आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड किसी दूसरे स्थल का प्रस्ताव देता है तो BCCI उस पर विचार करने के लिए तैयार है. फिलहाल अंतिम फैसला मेजबान बोर्ड के हाथ में है.

7. भारतीय बोर्ड का स्पष्ट रुख है कि टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य अधिकारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी निर्णय में सुरक्षा पहलू को सबसे पहले रखा जाएगा.

8. आयरलैंड क्रिकेट ने भी माना है कि वह मौजूदा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. बोर्ड का कहना है कि परिस्थितियों का आकलन करने के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा.

9. भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 27 जून और 29 जून को प्रस्तावित है. फिलहाल दोनों मुकाबले बेलफास्ट में ही आयोजित होने हैं.

10. फिलहाल सीरीज रद्द होने जैसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा हालात को देखते हुए आयोजन स्थल में बदलाव या अतिरिक्त सुरक्षा इंतजामों पर विचार किया जा सकता है. आने वाले दिनों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है.

अगला लेख