Begin typing your search...

PM मोदी नहीं पूरा कर पाएंगे तीसरा कार्यकाल, योगी बनेंगे प्रधानमंत्री; एस्ट्रोलॉजर अंकित त्यागी ने और क्या-क्या दावे किए?

X
मोदी का तीसरा कार्यकाल पूरा नहीं होगा ? ज्योतिषी ने ऑन कैमरा कर दी सबसे बड़ी भविष्यवाणी !

स्टेट मिरर हिंदी से बातचीत में एस्ट्रोलॉजर अंकित त्यागी ने अंतरराष्ट्रीय हालात, भारत की राजनीति और भविष्य की संभावनाओं पर अपनी ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर कई दावे किए. उन्होंने कहा कि युद्ध और ऊर्जा संकट जैसी परिस्थितियों का असर दुनिया पर पड़ता है, लेकिन भारत में बड़े गैस या पेट्रोल संकट की संभावना नहीं दिखती. अंकित त्यागी ने दावा किया कि मई 2026 के बाद वैश्विक परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि अभी विश्व युद्ध जैसी स्थिति बनती नहीं दिख रही है. 2029 लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि अभी उनकी गणनाएं पूरी नहीं हुई हैं और बिना विस्तृत अध्ययन के कोई निष्कर्ष नहीं देना चाहिए. राजनीतिक भविष्य को लेकर उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का समय अभी मजबूत है और पार्टी लंबे समय तक सत्ता में रह सकती है . अंकित त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर भी अपनी पुरानी भविष्यवाणी दोहराई और दावा किया कि उनकी गणनाओं के अनुसार भविष्य में योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं.