5Pen, 1Wd, 2, 4, 1Nb, 1Wd, 5Nb, 0, 4, 0... अजमतुल्लाह ओमरजई ने फेंका ऐसा ओवर, डालीं इतनी सारी गेंदें-जमकर बने रन
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ओवर में भारत ने 23 रन बटोर लिए. इसमें 5 रन पेनल्टी के हैं. अजमतुल्लाह ओमरजई ने अपने पहले ओवर में 2 वाइड और 2 नोबॉल फेंकी.
अजमतुल्लाह ओमरजई
IND vs AFG Third ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने वो कारनामा कर दिखाया, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ. टीम इंडिया ने पहले ही ओवर में 23 रन बनाकर तूफानी शुरुआत की. यह सब हुआ, अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई (Azmatullah Omarzai) के ओवर में...
दरअसल, टीम इंडिया की पारी शुरू भी नहीं हुई थी कि उसके खाते में 5 रन जुड़ गए. यह सब हुआ अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी की वजह से... शहीदी के डेंजर जोन में दौड़ने की वजह से पूरी टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगी. इस तरह टीम इंडिया का स्कोर बिना कोई गेंद फेंके 5 रन हो गया.
टीम इंडिया ने पहली बार पहले ओवर में जड़े 23 रन
टीम इंडिया ने वनडे में पहली बार पहले ओवर में 23 रन जड़े हैं. इससे पहले, उसने करीब 22 साल पहले 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में 22 रन बनाए थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में उसने 20 रन जड़े थे.
ओमरजई ने पहले ओवर में कितनी गेंदें फेंकी और कितने रन दिए?
अजमतुल्लाह ओमरजई ने पहले ओवर में पेनल्टी के रन को छोड़ दें तो 18 रन दिए. उन्होंने यशस्वी जायसवाल को कुल 10 गेंदे फेंकी, जिसमें दो चौके लगे. इस दौरान उन्होंने दो वाइड और दो नोबॉल भी फेंकी. एक नोबॉल पर तो यशस्वी जायसवाल ने चौका भी जड़ा.
ओमरजई की किस गेंद पर क्या हुआ?
- पहली गेंद- कोई रन नहीं
- दूसरी गेंद- वाइड
- दूसरी गेंद- 2 रन
- तीसरी गेंद- 4 रन
- चौथी गेंद- नो बॉल
- चौथी गेंद- वाइड
- चौथी गेंद- नोबॉल, चौका
- चौथी गेंद- 0 रन
- पांचवीं गेंद- चौका
- छठी गेंद- 0 रन
अफगानिस्तान ने कितने रन बनाए?
अफगानिस्तान ने 44.2 ओवर में 68 रन बनाए. कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने शतक लगाते हुए 102 रन की शानदार पारी खेली. वहीं, अजमतुल्लाह ओमरजई ने 50, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 5, इब्राहिम जादरान ने 11, रहमत शाह ने 5, डारविश रसूली ने 1, मोहम्मद नबी ने 21, राशिद खान ने 5, अल्लाह गजनफर ने 1 और फरीद अहमद मलिक ने 0 रन बनाए.
प्रसिद्ध कृष्णा का 'पंजा'
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वहीं, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट लिया.




