Begin typing your search...

IND Vs NZ Final: क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास बदलेगा भारत? ये 2 प्लेयर फॉर्म में आए तो लगातार दूसरा T20 WC पक्का!

T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. भारत के पास खिताब बचाने और इतिहास रचने का मौका है, लेकिन न्यूजीलैंड की चुनौती आसान नहीं होगी. अहमदाबाद में होने वाला यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग और रोमांचक होने की उम्मीद है.

IND Vs NZ Final: क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास बदलेगा भारत?  ये 2 प्लेयर फॉर्म में आए तो लगातार दूसरा T20 WC पक्का!
X
( Image Source:  BCCI/ICC )

India vs New Zealand Final Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में कुछ ही देर में शुरू होगा. इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, क्योंकि टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है. हालांकि, इस मुकाबले से पहले कई बातें भारतीय फैंस को 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिला रही हैं, जब इसी मैदान पर Pat Cummins की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. उस मैच के बाद कमिंस ने कहा था कि 1 लाख से ज्यादा दर्शकों को चुप कराना सबसे बड़ा संतोष होता है.

न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner ने भी फाइनल से पहले कुछ ऐसा ही संकेत दिया. उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में बहुत सारे ऐसे फैक्टर होते हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं. उनके मुताबिक भारत पर अपने घर में वर्ल्ड कप जीतने का दबाव जरूर रहेगा और न्यूजीलैंड उसी दबाव का फायदा उठाने की कोशिश करेगा. पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. इन जीतों के बाद Suryakumar Yadav की कप्तानी वाली टीम को इस फाइनल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी टेंशन क्या है?

फाइनल से पहले भारत की सबसे बड़ी चिंता दो खिलाड़ियों का फॉर्म है. Abhishek Sharma का बल्ला पूरे टूर्नामेंट में ज्यादा नहीं चला है और उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 89 रन बनाए हैं. वहीं मिस्ट्री स्पिनर Varun Chakravarthy भी कुछ मैचों में महंगे साबित हुए हैं. हालांकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि टीम इन दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखेगी.

न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी ताकत क्या है?

न्यूजीलैंड की टीम को बड़े मैचों में शांत और संतुलित खेलने के लिए जाना जाता है. उनके ओपनर Finn Allen और Tim Seifert तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं. सेमीफाइनल में दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शुरुआत दी थी. भारत को अगर मैच जीतना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना होगा. इसके लिए तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है.

कैसी होगी पिच?

अहमदाबाद की पिच लाल और काली मिट्टी का मिश्रण है, जिस पर आमतौर पर बड़े स्कोर बनते हैं. इसलिए फाइनल मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है. हालांकि इस वर्ल्ड कप में कई मैचों पर ओस का भी असर पड़ा है. ऐसे में टॉस भी काफी अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि बाद में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है.

आंकड़े क्या कहते हैं

पिछले छह साल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह तीसरा आईसीसी फाइनल है. न्यूजीलैंड ने 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी, जबकि भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी. टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड 3-0 का है. ऐसे में यह फाइनल सिर्फ ट्रॉफी के लिए नहीं बल्कि पुराने रिकॉर्ड बदलने की लड़ाई भी होगा.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

टिम साइफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशन, मिचेल सैंटनर, कोली मैक्कांची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्युसन.

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख