IND vs ENG: रात 10 नहीं तो कितने बजे शुरू होगा दूसरा T20I, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका; 8 पॉइंट्स में जानें सबकुछ
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा. इस बार ये मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे नहीं बल्कि नए समय पर खेला जाएगा.
IND vs ENG 2nd T20I match timing
India vs England 2nd T20I: टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं. पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द होने के बाद 4 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा.
पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था, लेकिन दूसरे टी20 मैच का समय बदल चुका है. दूसरी मुकाबला रात 10 बजे नहीं बल्कि नए समय पर खेला जाएगा. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी पर एकबार फिर से नजरें रहने वाली है, फैंस को उम्मीद है कि दूसरे मैच में वैभव अपना इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए दिखेंगे.
8 पॉइंट्स में जानें सब डिटेल्स
1. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा, जबकि पहली गेंद शाम 7:00 बजे डाली जाएगी.
2. सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू हुआ था, लेकिन दूसरा मैच स्थानीय शेड्यूल के अनुसार दोपहर में खेला जाएगा. इसी वजह से भारतीय समय के अनुसार इसकी शुरुआत शाम 7 बजे होगी.
3. चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का मजबूत स्कोर बनाया था. हालांकि इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही तेज बारिश आ गई और मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया.
4. अगर मौसम ने साथ दिया और बारिश ने बाधा नहीं डाली, तो क्रिकेट प्रशंसकों को पूरे 20-20 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा। मैच रात करीब 11 बजे तक समाप्त हो सकता है.
5. भारतीय टीम लगभग आठ साल बाद मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने जा रही है. इस मैदान पर भारत ने अब तक दो टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें एक में जीत और एक में हार मिली है। आखिरी बार टीम इंडिया ने यहां 2018 में टी20 मैच खेला था और जीत दर्ज की थी.
6. पहला मुकाबला रद्द होने के कारण फिलहाल सीरीज 0-0 की बराबरी पर है. ऐसे में दूसरा टी20 दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि जीतने वाली टीम पांच मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी.
7. पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. अब एक बार फिर टीम उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
8. दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है, क्योंकि संजू सैमसन लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. पहले मैच में भी उनके बल्ले से महज 1 ही रन निकला था. जिसके चलते उनको प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है.




