कितनी है फुटबॉल प्लेयर Neymar Jr की नेटवर्थ, कहां-कहां से कमाते हैं पैसा, FAQ से जानें सबकुछ
ब्राजील के खिलाड़ी नेमार जूनियर अपने शानदार गेम स्टाइल और रिकॉर्डतोड़ कमाई से दुनिया भर में पहचान बनाई है. उनकी नेटवर्थ करीब 450 करोड़ है और वह खेल जगत के सबसे अमीर खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.
कितनी है फुटबॉल प्लेयर Neymar Jr की नेटवर्थ
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है और दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजरें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर टिकी हैं. ऐसे में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार जूनियर एक बार फिर चर्चा में हैं. अपनी शानदार ड्रिब्लिंग, तेज खेल और गोल करने की क्षमता के लिए मशहूर नेमार दुनिया के सबसे पॉपुलर फुटबॉलर्स में गिने जाते हैं.
नेमार सिर्फ मैदान पर ही नहीं, कमाई के मामले में भी बड़े सितारों में शामिल हैं. सेलिब्रिटी नेटवर्थ के मुताबिक, वह करीब 450 मिलियन डॉलर (लगभग 3,800 करोड़ रुपये से ज्यादा) के मालिक हैं.
सेलिब्रिटी नेटवर्थ के मुताबिक, नेमार जूनियर की नेटवर्थ 450 मिलियन डॉलर (लगभग 3,800 करोड़ रुपये) है.
नेमार की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा फुटबॉल क्लबों के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट्स से आता है. उन्होंने अपने करियर में सैंटोस, बार्सिलोना, पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) और अल-हिलाल जैसे बड़े क्लबों के लिए खेला है, जहां उन्हें करोड़ों डॉलर की सैलरी मिली.
2017 में PSG में ट्रांसफर के दौरान नेमार दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर बने थे. इसके बाद सऊदी क्लब अल-हिलाल के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट भी काफी चर्चित रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल-हिलाल में उन्हें हर साल लगभग 80 मिलियन डॉलर तक की सैलरी और बोनस मिलने की बात कही गई थी.
नेमार की कमाई का बड़ा हिस्सा एंडोर्समेंट डील्स से भी आता है. वे कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ जुड़े रहे हैं. स्पोर्ट्स ब्रांड Puma के साथ उनकी डील को फुटबॉल जगत की सबसे बड़ी एंडोर्समेंट डील्स में से एक माना जाता है.
नेमार Puma के अलावा Red Bull, Beats, Gillette, PokerStars और कई अन्य ग्लोबल कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी भी ब्रांड्स को उनकी ओर अट्रैक्ट करती है.




