कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में किस पायदान पर रहा भारत, कितने जीते मेडल, आंकड़ों से जानें टूर्नामेंट का पूरा लेखा-जोखा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने इस बार कुल 39 मेडल जीतकर पदक तालिका में चौथा पायदान हासिल किया. भारत ने इस बार सबसे ज्यादा मेडल बॉक्सिंग में जीते हैं.
Commonwealth Games 2026 medal tally
Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो चुका है. इस बार ये खेल 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चले. जिसमें दुनियाभर के 74 देश शामिल थे. इस दौरान लगभग 3 हजार एथलीटों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. वहीं इस बार 122 भारतीय एथलीटों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था.
वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स से लेकर पैरा एथलेटिक्स, जूडो, बॉक्सिंग, पैरा पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग में पदक हासिल किए. भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा, जिसके चलते भारत इस बार पदक तालिका में चौथे पायदान पर रहा. इस बार कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और हॉकी समेत नौ खेलों को कार्यक्रम से बाहर रखा गया. जिसके चलते भारत के पदकों की संख्या कम रही.
भारत ने कितने जीते मेडल?
भारत ने इस बार एथलेटिक्स से लेकर पैरा एथलेटिक्स, जूडो, बॉक्सिंग, पैरा पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग तक मिलाकर कुल 39 मेडल जीते हैं. जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे हैं.
किस खेल में जीते सबसे ज्यादा मेडल?
ग्लासगो में इस बार भारतीय मुक्केबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया, जिसके दम पर भारत ने सबसे ज्यादा मेडल बॉक्सिंग में भी जीते हैं. इस बार बॉक्सिंग में भारत ने कुल 10 मेडल जीते हैं, जिसमें 7 गोल्ड शामिल रहे.
किन भारतीय खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड?
भारत की तरफ से गोल्ड जीतने वालो में मीराबाई चानू (वूमेंस 48किग्रा/वेटलिफ्टिंग), शर्मिला (वूमेंस शॉट पुट F57/पैरा-एथलेटिक्स), दिलीप गावित (मेंस 100 मीटर T47/पैरा एथलेटिक्स), अस्मिता डे (वूमेंस 48किग्रा/जूडो), हर्ष सिंह (मेंस60 किग्रा/जूडो), प्रीति पवार (वूमेंस 54 किग्रा/बॉक्सिंग), जैस्मिन लैम्बोरिया (वूमेंस 57 किग्रा/बॉक्सिंग), सोमन राणा (मेंस शॉट पुट F57/पैरा एथलेटिक्स), साक्षी चौधरी (वूमेंस 51किग्रा/बॉक्सिंग), प्रिया घंघास (वूमेंस 60किग्रा/बॉक्सिंग), अरुंधति चौधरी (वूमेंस 70किग्रा/बॉक्सिंग), सचिन सिवाच (मेंस 60किग्रा/बॉक्सिंग), अंकुश पंघाल (मेंस 80किग्रा/बॉक्सिंग) शामिल रहें.
किन भारतीय खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर?
भारत की तरफ से सिल्वर जीतने वालो में ऋषिकांत सिंह (मेंस 60किग्रा/वेटलिफ्टिंग), मुथुपांडी राजा (मेंस 65किग्रा/वेटलिफ्टिंग), ज्ञानेश्वरी यादव (वूमेंस 53किग्रा/वेटलिफ्टिंग), सर्वेश कुशारे (मेंस हाई जंप/एथलेटिक्स), वल्लुरी अजय बाबू (मेंस 79किग्रा/वेटलिफ्टिंग), हरजिंदर कौर (वूमेंस 69किग्रा/वेटलिफ्टिंग), गुलवीर सिंह (मेंस 10000मी/एथलेटिक्स), मुरली श्रीशंकर (वूमेंस लॉन्ग जंप/एथलेटिक्स), मोहम्मद बासिल (मेंस 100 मीटर T47/पैरा एथलेटिक्स), लवप्रीत सिंह (मेंस +110 किग्रा/वेटलिफ्टिंग), यामिनी मौर्या (वूमेंस 57किग्रा/जूडो), नीरज चोपड़ा (मेंस जैवलिन थ्रो/एथलेटिक्स), प्रवीण चित्रवेल (मेंस ट्रिपल जंप/एथलेटिक्स), जादुमणि सिंह (मेंस 55 किग्रा/बॉक्सिंग), शुभम जुयाल (मेंस शॉट पुट F57/पैरा एथलेटिक्स), लवलीना बोरगोहेन (वूमेंस 75किग्रा/बॉक्सिंग), नरेन्द्र बेरवाल (मेंस +90किग्रा/बॉक्सिंग) शामिल रहें.
किन भारतीय खिलाड़ियों ने जीता ब्रॉन्ज?
भारत की तरफ से ब्रॉन्ज जीतने वालो में झंडू कुमार (मेंस हेविवेट/पैरा पावरलिफ्टिंग), बिंदियारानी देवी (वूमेंस 58किग्रा/वेटलिफ्टिंग), शिल्पा के. शायला (वूमेंस शॉट पुट F57/पैरा-एथलेटिक्स), सीमा कालीरामना (वूमेंस डिस्कस थ्रो/एथलेटिक्स), तेजस्विन शंकर (मेंस डेकॉथलॉन/एथलेटिक्स), यश वीर सिंह (मेंस जैवलिन थ्रो/एथलेटिक्स), सेल्वा प्रभु (मेंस ट्रिपल जंप/एथलेटिक्स), उन्नति शर्मा (वूमेंस 63किग्रा/जूडो), गुलवीर सिंह (मेंस 5000 मीटर/एथलेटिक्स) शामिल रहें.
पदक तालिका के टॉप-10 देश कौनसे?
इस बार ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा पदक जीते हैं, ऑस्ट्रेलिया ने 171 पदक जीतने के साथ पहला पायदान हासिल किया. इसके अलावा इंग्लैंड ने 101 मेडल जीतकर दूसरा पायदान हासिल किया. कनाडा 62 मेडल जीतकर तीसरे और भारत 39 मेडल हासिल करके चौथे पायदान पर रहा है.




