Begin typing your search...

ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता महिला T20 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया; जानिए किस टीम ने कितनी बार जीता खिताब

ऑस्ट्रेलिया ने ICC Women's T20 World Cup 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया. लॉर्ड्स में खेले गए खिताबी मुकाबले में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 7वीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया.

Women
X

Women's T20 World Cup 2026 Final में इंग्लैंड को मिली हार

( Image Source:  X@ImTanujSingh/EnglandCricket )

Women's T20 World Cup 2026 Final: महिला टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत एक बार फिर कायम रही. ICC Women's T20 World Cup 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पूरे टूर्नामेंट की तरह फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को कोई बड़ा मौका नहीं दिया.

फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड पर शुरुआत से ही दबाव बना रहा. जिस टीम से घरेलू दर्शकों को खिताब की उम्मीद थी, वह ऑस्ट्रेलिया के सामने टिक नहीं सकी.

नाटकीय रहा मैच का अंत

मैच का अंत भी नाटकीय रहा, जब सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर पांच वाइड रन के साथ ऑस्ट्रेलिया की जीत तय हो गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान में जश्न मनाने लगे और कप्तान सोफी मोलिन्यूक्स को कंधों पर उठाकर जीत का जश्न मनाया गया.

ENG W vs AUS W मैच का पूरा हॉल

  • इंग्लैंड ने कप्तान नैट सीवर-ब्रंट की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए.
  • ब्रंट ने 53 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाए. वहीं, फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए. Amy Jones 6 और Danni Wyatt-Hodge 8 रन बनाकर आउट हुए.
  • एलिस कैप्सी ने भी 23 रन बनाए. वहीं, हीथर नाइट महज 2 रन बनाकर आउट हो गईं.
  • ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनक्स और अनाबेल सदरलैंड ने 1-1 विकेट लिए.
  • इंग्लैंड की ओर से मिले 151 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.
  • बेथ मूनी ने 49 गेंद में 10 चौकों की मदद से 64 रन की शानदार पारी खेली. वहीं, फीबी लिचफी्ड ने भी 35 गेंद में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाए.
  • एलिस पेरी 13 और एश्ले गार्डनर 3 रन बनाकर आउट हुईं.
  • इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन, लॉरेन बेल और सोफी एक्लेस्टन को 1-1 विकेट मिला.

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कितनी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता है?

यह ऑस्ट्रेलिया का 10 संस्करणों में सातवां खिताब है. इससे पहले टीम 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में भी चैंपियन रह चुकी थी. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 क्रिकेट में अपनी सबसे सफल टीम की पहचान और मजबूत कर ली. 2009 में शुरू हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ चार टीमें ही चैंपियन बन सकी हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है, जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने एक-एक बार खिताब जीता है. 2026 की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अपने और बाकी टीमों के बीच खिताबों का अंतर और बढ़ा दिया.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख