Begin typing your search...

अर्शदीप सिंह ने 'क्यूट-क्यूट' बोलकर चहल से लिए मजे, तानिया चटर्जी से विवाद के बीच सोशल पर Video Viral

सोशल मीडिया पर PBKS के खिलाड़ियों का फ्लाइट से एक मौज-मस्ती का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. अर्शदीप सिंह ने फ्लाइट के दौरान साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के साथ ऐसा मजाक किया कि पूरी टीम ठहाकों से गूंज उठी.

Yuzvendra Chahal Taniya Chatterjee
X

Yuzvendra Chahal-Taniya Chatterjee

( Image Source:  X/ @Tejashyyyyy, @Prajapat204 )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स कमाल की फॉर्म में नजर आ रही है. अभी तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने एक भी मैच नहीं हारा है. वहीं आज पंजाब किंग्स का सामना अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने वाला है. उससे पहले सोशल मीडिया पर पंजाब के खिलाड़ियों का फ्लाइट से एक मौज-मस्ती का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. अर्शदीप सिंह ने फ्लाइट के दौरान साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल के साथ ऐसा मजाक किया कि पूरी टीम ठहाकों से गूंज उठी.

वायरल वीडियो में अर्शदीप ने विमान का माइक्रोफोन हाथ में लेकर बार-बार क्यूट, क्यूट कहना शुरू कर दिया, जिससे केबिन में मौजूद खिलाड़ी हंसी नहीं रोक पाए. शुरुआत में लगा कि यह मजाक युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य के लिए है, लेकिन जल्द ही साफ हो गया कि असली निशाना युजवेंद्र चहल थे.

क्या तानिया चटर्जी से जुड़ा था मजाक?

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप सिंह बार-बार क्यूट शब्द दोहराते हैं, जिससे आसपास बैठे खिलाड़ी खिलखिलाने लगते हैं. चहल भी इस मजाक को हल्के अंदाज में लेते हुए मुस्कुराते नजर आए. इस दौरान अर्शदीप की आवाज में मस्ती साफ झलक रही थी और पूरा माहौल बेहद दोस्ताना बन गया.

इस मजाक के पीछे हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा एक विवाद भी जुड़ा है. इन्फ्लुएंसर तानिया चटर्जी ने दावा किया था कि चहल उनको इंस्टाग्राम पर मैसेज में क्यूट लिखते थे. इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर चहल को लेकर कई मीम्स और ट्रोलिंग शुरू हो गई, जहां क्यूट शब्द बार-बार इस्तेमाल किया जाने लगा. अर्शदीप ने इसी ट्रेंड को मजाकिया अंदाज में अपनाते हुए चहल को छेड़ा. वीडियो में उन्हें चहल से कहते हुए भी सुना गया "कोई कॉन्टेक्स्ट नहीं है?"

क्या कानूनी कार्रवाई कर रहे चहल?

जहां टीम के अंदर माहौल हल्का और मजेदार नजर आया, वहीं मैदान के बाहर मामला गंभीर हो चुका है. रिपोर्ट्स के अनुसार, युजवेंद्र चहल ने इन्फ्लुएंसर तानिया चटर्जी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि चहल ने मानहानि और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में यह कदम उठाया है. इस पूरे विवाद ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है.

आईपीएल
अगला लेख