Begin typing your search...

साप्ताहिक राशिफल: सिंह को मिलेगा लाभ, कन्या की तरक्की, तुला में बदलाव और वृश्चिक रहें सतर्क

सिंह और कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह प्रगति और लाभकारी रहेगा, जबकि तुला को संतुलन और वृश्चिक को सतर्कता की जरूरत होगी. ग्रहों की चाल करियर, धन, सेहत और प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रही है.

साप्ताहिक राशिफल: सिंह को मिलेगा लाभ, कन्या की तरक्की, तुला में बदलाव और वृश्चिक रहें सतर्क
X
( Image Source:  Sora_ AI )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro4 Mins Read

Updated on: 23 Feb 2026 6:00 AM IST

नया सप्ताह सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आया है. जहां कुछ राशियों के लिए यह समय प्रगति, शुभ समाचार और आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है, वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य और धन से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी.

करियर, व्यापार, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं. ग्रहों की स्थिति बता रही है कि यह सप्ताह समझदारी, संयम और सही फैसलों का है. आइए जानते हैं इन चार राशियों के लिए फरवरी का अंतिम सप्ताह क्या खास संदेश लेकर आया है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल

तत्व: अग्नि

स्वामी ग्रह: सूर्य

सिंह राशि वालों के लिए फरवरी माह का यह आखिरी सप्ताह खुशियों की सौगातें लेकर आ रहा है. नया काम शुरू करने के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा. करियर-कारोबार के लिहाज से यह सप्ताह उन्नति से भरा हुआ होगा और किसी नए तरह के काम करने का अवसर मिल सकता है. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में इस सप्ताह आपको अपनों से खुशी और शांति मिलेगी. संतान की तरफ से कोई अच्छी और बड़ी सूचनाएं सुनने को मिल सकती है. आपको अपने खर्चों और वाणी को कंट्रोल में रखते हुए आगे बढ़ना होगा.

कन्या साप्ताहिक राशिफल

तत्व: पृथ्वी

स्वामी ग्रह: बुध

कन्या राशि वालों के लिए फरवरी माह का यह सप्ताह बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी. करियर-कारोबार और आर्थिक स्थिति में अनुकूलता आएगी. सप्ताह के आखिरी कुछ दिनों में आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं. जिससे आपको काफी खुशी और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. रुका हुआ हुआ धन इस सप्ताह आपको वापस मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा. सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में आसपास की कई यात्रा के भी योग बन रहे हैं. भाग्य का भरपूर साथ मिलने के कारण असंभव सा लगने वाला कार्य भी बड़ी आसानी के साथ पूरा होगा जिससे कारण आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी.

तुला साप्ताहिक राशिफल

तत्व: वायु

स्वामी ग्रह: शुक्र

तुला राशि वालों के लिए फरवरी माह का अंतिम सप्ताह किसी तरह क चमत्कार से कम नहीं होगा. इस सप्ताह लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा और आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा. आपको दान-पुण्य के कामों को करने में इस सप्ताह रुचि पैदा होगी. यह सप्ताह व्यापारी वर्ग के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा हुआ होगा. बिजनेस पार्टनरशिप में काम करने वालों को हर एक पहुलओं के बारे में बहुत ही सोच विचारकर फैसला करना होगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन रहे हैं. लेकिन इस बीच अचानक से आए कामकाज के सिलसिले में ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है. जमीन-जायदाद और कुछ पारिवारिक समस्याएं भी आपकी चिंता को बढ़ा सकती है. इस सप्ताह आपकी सेहत में शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं. प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ मेल-मुलाकात करने में इस सप्ताह कुछ मन मुटाव हो सकता है.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

तत्व: जल

स्वामी ग्रह: मंगल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला यह सप्ताह बीमारियों और आर्थिक परेशानियों से भरा हुआ हो सकता है. ऐसे में सप्ताह के पूरे दिन आपको अपनी सेहत को लेकर सचेत रहना होगा. आपको इस सप्ताह अस्पाताल के चक्कर ज्यादा काटने पड़ सकते हैं. इसके अलावा यह सप्ताह आपको कार्यक्षेत में नौकरी- कारोबार से जुड़ी दिक्कतों के साथ घर-परिवार की परेशनियां झेलनी पड़ सकती हैं. इसके अलावा सन्तान सम्बन्धी मामले भी आपकी परेशान को बढ़ा सकते हैं. लेकिन सप्ताह के आखिरी दिनों में कुछ नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है जिससे आपकी कुछ चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है.

राशिफल
अगला लेख