Begin typing your search...

Weekly Horoscope: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह? जानें करियर, धन और प्रेम का हाल

नया सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं सावधानी की जरूरत है- जानें पूरा भविष्यफल.

Weekly Horoscope: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह? जानें करियर, धन और प्रेम का हाल
X
( Image Source:  Sora_ AI )
State Mirror Astro
Edited By: State Mirror Astro3 Mins Read

Updated on: 23 Feb 2026 4:00 AM IST

नया सप्ताह नई उम्मीदों, चुनौतियों और अवसरों के साथ दस्तक दे रहा है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए प्रगति के द्वार खोल सकती है, तो कुछ जातकों को सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी. आर्थिक फैसलों से लेकर करियर, शिक्षा, प्रेम और पारिवारिक जीवन तक. हर क्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

कुछ राशियों के लिए यह समय साहस और धैर्य की परीक्षा ले सकता है, वहीं कई लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन, और कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह क्या खास संदेश लेकर आया है.

मेष साप्ताहिक राशिफल

तत्व: अग्नि

स्वामी ग्रह: मंगल

मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह अपने कदम फूंक-फूंक कर रखने होंगे. यह सप्ताह मानसिक और आर्थिक परेशानियों से भरा हुआ हो सकता है. लेन-देन के मामलों में आपको किसी पर भी जरूरत से ज्यादा फैसला नहीं करना है. लेकिन सप्ताह के मध्य में परिस्थितियों में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. आपके साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होने से कुछ कठिन कार्यो में सफलता मिल सकती है. नौकरी में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं. लेकिन इस सप्ताह आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

तत्व: पृथ्वी

स्वामी ग्रह: शुक्र

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह जोश और उत्साह से भरा हुआ होगा. कुछ नया करने का मौका मिलेगा और कुछ नया हासिल भी हो सकता है. आपक लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. आपके सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. इस हफ्ते आपके लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. लेकिन आपको किसी महत्वपूर्ण मामलों में ज्यादा बोलने के मुकाबले सुनना होगा. अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. सप्ताह के अंत में छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आ सकता है.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

तत्व: वायु

स्वामी ग्रह: बुध

मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा. अधूरे काम सप्ताह के शुरुआती दिनों में ही पूरे होंगे. इस सप्ताह आपको थोड़ी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है. लेकिन आप हर एक मामलों को बहुत ही आसानी के साथ हल करने में कामयाब होंगे. आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा. जो लोग किसी जमीन या मकान के सौदे से जुड़े हैं उनकी अच्छी डील हो सकती है. धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंध में पूरा सप्ताह मौज-मस्ती और घूमने-फिरने में बीत सकता है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल

तत्व: जल

स्वामी ग्रह: चंद्र

इस सप्ताह कर्क राशि वालों की आमदनी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है. इसके अलावा किसी तरह के शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है. आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए काम करना होगा तभी अच्छी सफलता मिल सकती है. लेकिन सप्ताह के आखिरी दिनों में आपको किसी करीबी से धोखा मिल सकता है. यह सप्ताह आपको अपने मानसिक तनाव से मुक्ति पाने का दिन है. नौकरी करने वाले जातकों को लि यह सप्ताह मिला जुला रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं जहां पर आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है. इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना होगा.

राशिफल
अगला लेख