Begin typing your search...

क्या 'मोटा माल' पाने के लिए टेढ़े केस लेते हैं डॉक्टर एपी सिंह? सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दिया तगड़ा जवाब

X
Dr A P Singh Podcast | Chandra Swami | Ram Rahim | Nirbhaya | Supreme Court
संजीव चौहान
By: संजीव चौहान

Updated on: 23 Feb 2026 12:12 AM IST

सुप्रीम कोर्ट के मशहूर वरिष्ठ वकील एपी सिंह ने स्टेर मिरर हिंदी के एडिटर क्राइम एंड इनवेस्टीगेशन संजीव चौहान के साथ खास पॉडकास्ट किया. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि लोग कहते हैं कि डॉक्टर साहब को मोटा माल मिलता है, इसीलिए वे टेढ़ा केस लेते हैं तो एपी सिंह ने कहा कि पैसा बहुत कुछ है, लेकिन सब कुछ नहीं. धन गया तो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो कुछ गया, लेकिन जब चरित्र चला जाता है तो सबकुछ चला जाता है. इसलिए शोहरत और माता-पिता के सम्मान की इज्जत रखना चाहिए. भगवान ने सब कुछ दे रखा है. जहां माता-पिता का आशीर्वाद हो , उससे बड़ा लोग क्या देंगे. वरिष्ठ वकील ने कहा- मैं बिकाऊं नहीं हूं. मेरे जन्म के समय ही माता पिता ने लिख दिया था- Not for sale.