साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते किसकी चमकेगी किस्मत और किसे करना होगा संघर्ष? जानें सिंह से लेकर वृश्चिक तक का हाल
इस हफ्ते सिंह और तुला राशि वालों के लिए अच्छे मौके हैं, जबकि कन्या और वृश्चिक को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. पैसों और रिश्तों में संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा.
Weekly Horoscope 2026 from May 4 to May 10: ग्रह-नक्षत्रों की चाल इस हफ्ते कई राशियों के लिए नए संकेत लेकर आई है. जहां कुछ लोगों के लिए सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को चुनौतियों के बीच धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा.
सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर, आर्थिक स्थिति और रिश्तों के लिहाज से अहम रहने वाला है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किसे मिलेगा फायदा और किसे बरतनी होगी सावधानी...
सिंह साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: अग्नि
- स्वामी ग्रह: सूर्य
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह जिम्मेदारियों से भरा रहेगा, लेकिन आप उन्हें बखूबी निभाएंगे. इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा. लोग आपसे सलाह लेने के लिए आगे आएंगे. इस दौरान किसी को धन उधार देने से पहले सोच-विचार जरूर करें. व्यापारियों के लिए निवेश के अच्छे अवसर बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिलेंगे. प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.
कन्या साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: पृथ्वी
- स्वामी ग्रह: बुध
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. नौकरी या कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे आपको नई रणनीति बनानी पड़ेगी. आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतना जरूरी है, नहीं तो अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है.
तुला साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: वायु
- स्वामी ग्रह: शुक्र
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा. ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहने से धन लाभ के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापारियों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: जल
- स्वामी ग्रह: मंगल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. कुछ जरूरी कामों में बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा. कार्यक्षेत्र में रुकावटें धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं. खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी है. प्रेम जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते मजबूत बनेंगे. परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है.




