Shubh Laabh: रात को चुपचाप करें ये छोटा सा काम, खुल जाएगा किस्मत का ताला और मिलेगा खजाना
Shubh Laabh: रात को सोने से पहले किए अगर आप चुपचाप सिरहाने के पास एक तांबे के लोटे या गिलास में साफ पानी भरकर अगले दिन पौधे में वह पानी डालते हैं, तो ऐसा करने से आपके बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं.
रात को चुपचाप ये उपाय करने से हाथ लगेगा खजाना
Shubh Laabh: कई बार इंसान मेहनत तो बहुत करता है, लेकिन फिर भी काम समय पर पूरे नहीं होते. घर में पैसों की तंगी बनी रहती है, मन अशांत रहता है और बनते काम भी बिगड़ने लगते हैं. ज्योतिष शास्त्र में ऐसे समय को ग्रहों की नकारात्मकता और रुकी हुई ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि कुछ छोटे और सरल उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.
ज्योतिष में रात का समय खास माना गया है, क्योंकि इस दौरान वातावरण शांत होता है और व्यक्ति की ऊर्जा भी स्थिर रहती है. ऐसे में किया गया छोटा उपाय मानसिक शांति के साथ-साथ भाग्य को मजबूत करने में मदद कर सकता है.
रात को करें ये आसान ज्योतिष उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रात को सोने से पहले अपने सिरहाने के पास एक तांबे के लोटे या गिलास में साफ पानी भरकर रखें. ध्यान रखें कि पानी ढका हुआ हो. सुबह उठने के बाद बिना किसी से ज्यादा बात किए उस पानी को किसी पौधे या तुलसी में अर्पित कर दें. यह उपाय लगातार 11 दिनों तक करने की सलाह दी जाती है.
कैसे काम करता है यह उपाय?
- ज्योतिष में तांबे को सूर्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. वहीं पानी चंद्रमा और मन से जुड़ा तत्व माना जाता है. जब रातभर पानी तांबे के पात्र में रखा जाता है, तो माना जाता है कि वह आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर खींच लेता है.
- सुबह उस पानी को पौधों में अर्पित करने का अर्थ नकारात्मकता को घर से बाहर करना माना जाता है. ऐसा करने से मन शांत रहने लगता है और व्यक्ति के अंदर सकारात्मक सोच बढ़ती है. ज्योतिष मान्यता के अनुसार इससे रुके हुए कामों में गति आने लगती है और घर में सुख-समृद्धि का माहौल बन सकता है.
क्यों खास माना जाता है यह उपाय?
ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि कई बार जीवन में रुकावटें केवल मेहनत की कमी से नहीं बल्कि नकारात्मक ऊर्जा और कमजोर ग्रह स्थिति की वजह से भी आती हैं. ऐसे में यह छोटा उपाय मानसिक तनाव कम करने और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मददगार माना जाता है. हालांकि, किसी भी ज्योतिष उपाय के साथ मेहनत और सही निर्णय लेना भी बेहद जरूरी माना जाता है.
उपाय करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- पानी हमेशा साफ और ताजे पात्र में रखें.
- टूटे या गंदे बर्तन का इस्तेमाल न करें.
- उपाय करते समय मन में अच्छे विचार रखें.
- इस उपाय को किसी का बुरा सोचकर न करें.




