Saptahik Rashifal 2026: सिंह को गुस्से में रखना होगा कंट्रोल, कन्या को मिलेगा भाग्य का साथ; तुला-वृश्चिक का क्या होगा?
इस सप्ताह कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लिए सफलता, नए अवसर और आर्थिक लाभ के संकेत हैं, जबकि सिंह राशि वालों को गुस्से, निवेश और रिश्तों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. सोच-समझकर लिए गए फैसले पूरे सप्ताह आपके लिए फायदेमंद रहेंगे.
सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल
Saptahik Rashifal 2026 July 6 to 12: सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह अलग-अलग संकेत लेकर आया है. किसी को करियर और कारोबार में तरक्की मिलने के योग हैं, तो किसी को रिश्तों, खर्च और फैसलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। ग्रहों की स्थिति इस सप्ताह कई बड़े बदलावों का इशारा कर रही है.
अगर आप जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में आपकी नौकरी, बिजनेस, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा, तो यह साप्ताहिक राशिफल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आइए जानते हैं इस सप्ताह आपकी राशि क्या कहती है.
सिंह साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: अग्नि
- स्वामी ग्रह: सूर्य
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी. परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद या बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखें. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. व्यापार में आर्थिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. धन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी रखें और फिलहाल बड़े निवेश से बचें. नौकरीपेशा लोगों के लिए काम का दबाव बढ़ सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना लाभदायक रहेगा. सप्ताह के दौरान किसी यात्रा के भी योग बन सकते हैं.
कन्या साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: पृथ्वी
- स्वामी ग्रह: बुध
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और लाभदायक रहेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने लगेंगे. पुराने निवेश या योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है. भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी. व्यापारियों के लिए लाभ और सामान्य खर्च दोनों बने रहेंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और विवाहित लोग भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार कर सकते हैं.
तुला साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: वायु
- स्वामी ग्रह: शुक्र
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों और नए संपर्कों का रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी पहचान और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे. करियर और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी और रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे. जीवनसाथी के साथ भी अच्छा तालमेल बना रहेगा.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
- तत्व: जल
- स्वामी ग्रह: मंगल
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यस्तता के साथ-साथ सफलता भी लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अपनी मेहनत से अच्छी तरह निभाएंगे. आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है और आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा. आपके प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा और विवाहित जीवन भी सुखद रहेगा. यह सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में अधिक लाभदायक साबित हो सकता है.




