Begin typing your search...

Shubh Laabh: धन नहीं, बढ़ सकती हैं परेशानियां! किसे नहीं पहननी चाहिए कछुए वाली अंगूठी?

Shubh Laabh: कछुए वाली अंगूठी को शुभ माना जाता है, लेकिन ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह हर किसी के लिए लाभकारी नहीं होती. मीन और कर्क राशि वालों को इसे नहीं पहनना चाहिए.

tortoise ring
X

किसे नहीं पहननी चाहिए कच्छुए वाली अंगूठी

( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 3 July 2026 12:41 PM IST

Shubh Laabh: कछुए वाली अंगूठी को ज्योतिष और वास्तु में धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि कई लोग आर्थिक तरक्की और शुभ फल की उम्मीद में इसे पहन लेते हैं. लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह अंगूठी हर व्यक्ति के लिए लाभकारी नहीं मानी जाती है.

मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो तो उसे यह अंगूठी पहनने से बचना चाहिए. इसके अलावा, मेष और वृश्चिक राशि के लिए भी कच्छुए वाली अंगूठी लाभ देने के बजाय परेशानियां बढ़ा सकती है.

कछुआ का किस भगवान से है संबंध?

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कछुए का संबंध भगवान विष्णु के कूर्म अवतार और मां लक्ष्मी से माना जाता है. इसलिए कछुए वाली अंगूठी पहनने से पहले अपनी कुंडली और ग्रहों की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी माना जाता है. किसी दूसरे को देखकर या बिना सलाह के इसे पहनना सही नहीं है.

किसे नहीं पहननी चाहिए कच्छुए वाली अंगूठी?

ज्योतिष में कछुए वाली अंगूठी का संबंध शुक्र ग्रह से भी माना जाता है. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो या शुभ स्थिति में न हो, तो बिना किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह के यह अंगूठी नहीं पहननी चाहिए. मान्यता है कि ऐसी स्थिति में इसका शुभ प्रभाव नहीं मिल पाता और उम्मीद के मुताबिक लाभ भी नहीं होता है.

किन राशियों के लिए शुभ नहीं ये अंगूठी

ज्योतिषियों के अनुसार, मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को बिना किसी जानकार ज्योतिषी की सलाह के कछुए वाली अंगूठी नहीं पहननी चाहिए. मान्यता है कि इन राशियों के कुछ लोगों के लिए यह शुभ साबित नहीं होती और इससे धन या निजी जीवन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं.

टूटी या खराब अंगूठी न पहनें

अगर कछुए वाली अंगूठी टूट जाए, उसमें दरार पड़ जाए या उसका आकार खराब हो जाए, तो उसे पहनना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसी अंगूठी को दोबारा इस्तेमाल करने की बजाय नई अंगूठी पहनना बेहतर माना जाता है.

धारण करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

कछुए वाली अंगूठी हमेशा सही धातु और सही उंगली में पहनने की सलाह दी जाती है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कछुए वाली अंगूठी तभी लाभकारी मानी जाती है जब उसे व्यक्ति की कुंडली, ग्रहों की स्थिति और योग्य सलाह के अनुसार धारण किया जाए. इसलिए इसे पहनने से पहले किसी जानकार ज्योतिषी से सलाह लेना बेहतर माना जाता है.

नोट: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है. स्टेट मिरर हिंदी इसकी पूर्ण सत्यता या प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है. किसी भी उपाय या जानकारी को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.


अगला लेख