Begin typing your search...

शनिदेव की कृपा होने पर मिलते हैं ये संकेत, दिख जाए तो समझे खुलने वाली है किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता माना जाता है. मान्यता है कि जब शनिदेव किसी व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं, तो जीवन में अचानक सकारात्मक बदलाव और तरक्की के संकेत मिलने लगते हैं.

lord shani
X

शनिदेव की कृपा होने पर मिलते हैं ये संकेत

( Image Source:  AI SORA )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro3 Mins Read

Updated on: 28 April 2026 6:30 AM IST

ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मफलदाता और न्याय का कारक माना जाता है. यानि शनिदेव जातकों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं. शनि की द्दष्टि को ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है.

कई लोग शनि की द्दष्टि को अच्छा नहीं मानते हैं और उनके मन में डर बना रहता है, लेकिन कर्मफलदाता की अगर शुभ द्दष्टि किसी पर पड़ती है तो उसके जीवन में कई तरह के सकारात्मक और सुखद बदलाव देखने को मिलते हैं. आज हम आपको शनिदेव की कृपा के कुछ संकेत बताने जा रहे हैं जिससे पता चलेगा आपके ऊपर शनिदेव प्रसन्न हैं.

शनिदेव की कृपा के संकेत

जब किसी जातक के ऊपर शनिदेव मेहरबान होते हैं तो उनके जीवन में कई तरह के शुभ और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है.

आर्थिक तरक्की के संकेत

जब किसी जातक के ऊपर शनि मेहरनबान होते हैं तो उनके लंबे समय से रुके हुए कार्यों में अचानक तेजी आने लगती है और आय के कई नए-नए स्त्रोत खुलने लगते हैं.

मान-सम्मान में वृद्धि

जब किसी जातक के जीवन में मान-सम्मान में अचानक से बढ़ोतरी होने लगे तो समझ जाए कि शनि आपके ऊपर प्रसन्न है और आपके कठिन कार्यों को उचित फल मिलने लगता है.

मानसिक शांति और आंतरिक स्थिरता

जब किसी के ऊपर शनि की साढ़ेसाती चलती है तो शनिदेव उस जातक की परीक्षा लेते हैं. ऐसे में शनिदेव व्यक्ति को धैर्य और सहनशीलता प्रदान करते हैं. ऐसे में व्यक्ति मानसिक रूप से बहुत ही मजबूत रहता है और विपरीत परिस्थितयां होने के बावजूद विचलित नहीं होता है.

अच्छा स्वास्थ्य और निरोगी काया

जब कोई जातक लंबे समय से बीमार चल रहा है और अचानक से उसकी बीमारी में सुधार होने लगे तो समझ जाए कि व्यक्ति के ऊपर शनिदेव मेहरबान हैं.

शनिदेव इन पर हमेशा रहते हैं प्रसन्न

  • ज्योतिष में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है. शनि उन्ही लोगों पर अपनी कृपा बरसाते हैं जिनके अंदर कुछ ये गुण होते हैं.
  • सेवा भाव- जो लोग हमेशा निस्वार्थ भाव से असहायों, दिव्यांगों और गरीबों की मदद करते हैं उनकी उनके ऊपर शनिदेव प्रसन्न होते हैं.
  • माता-पिता की सेवा- जो लोग हमेशा माता-पिता और बुजर्गों का ह्रदय से सम्मान और सेवा करते हैं शनिदेव उनके ऊपर कृपा बरसाते हैं.
  • ईमानदार- जो लोग किसी अपने काम के प्रति ईमानदार रहते हैं और कभी भी दूसरों का हक नहीं मारत उनके ऊपर शनि देव की विशेष कृपा होत है.
  • जीवों पर दया- जो लोग हमेशा जीव-जंतुओं की सेवा करते हैं और हमेशा उनके खाने का प्रबंध करते हैं शनिदेव उनके ऊपर हमेशा कृपा रहती है.

शनिदेव की कृपा पाने के उपाय

शनिदेव की कृपा पाने के लिए अगर व्यक्ति कुछ उपाय करें तो उसके ऊपर हमेश उनका आर्शीवाद बना रहता है.

  • शनिवार के दिन काली उड़द, काला तिल, तेल और लोहे की चीजों का दान करना चाहिए.
  • शनिवार की शाम को पीपल के पेड़े के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
  • शनि के मंत्र ऊं शनैश्चराय नम: मंत्र का नियमित जाप करें.
  • इसके अलावा हमेशा जीवन में अनुशासन का पालन करें और आलस्य का त्याग करें.
अगला लेख