Begin typing your search...

जो शुक्र देता है सुख-सुविधा वो है अभी वक्री, इस तारीख को कन्या राशि में गोचर, इन 4 राशियों की लगने वाली है लॉटरी

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है. नवंबर में शुक्र की चाल में बदलाव होने जा रहा है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. हालांकि, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि वालों के लिए यह समय खास रहने वाला है. इन राशियों को धन लाभ और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.

जो शुक्र देता है सुख-सुविधा वो है अभी वक्री, इस तारीख को कन्या राशि में गोचर, इन 4 राशियों की लगने वाली है लॉटरी
X
( Image Source:  Image Source : Google gemini )
State Mirror Astro
Edited By:State Mirror Astro3 Mins Read

Updated on: 4 Nov 2026 6:00 AM IST

सुख-सुविधा और ऐशोआराम के कारक ग्रह शुक्र इस समय वक्री हैं. वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र 5 नवंबर को तुला से कन्या में प्रवेश करेंगे, फिर इस राशि में 14 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे.

शुक्र इसके बाद 23 नवंबर को फिर से तुला राशि में आ जाएंगे. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, सुख, सुविधा, प्रेम, कला, सौंदर्य और विलासिता आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. शुक्र के गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिस पर सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव शुक्र का रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर पारिवारिक और सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में कुछ बदलाव ला सकता है. इस दौरान घरेलू मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है. माता की सेहत का ध्यान रखें और वाहन या संपत्ति खरीदने से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. 14 नवंबर को शुक्र के मार्गी होने के बाद परिस्थितियों में सुधार आएगा. वहीं, 23 नवंबर को शुक्र के पांचवें भाव में प्रवेश करने से प्रेम, संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. इस दौरान धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे और भाग्य का साथ मिलने से कई काम पूरे हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ बचत के रास्ते भी खुलेंगे. कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर करियर के लिहाज से अनुकूल रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और कामकाज में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि, सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाही न करें. 14 नवंबर को शुक्र के मार्गी होने के बाद करियर में स्थिरता आएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. इसके बाद 23 नवंबर को शुक्र के 11वें भाव में प्रवेश करने से आय और लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं.



मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर भाग्य और आर्थिक उन्नति के लिहाज से शुभ संकेत दे रहा है. इस दौरान आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है और धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. करियर में तरक्की के साथ बड़े अवसर मिलने की संभावना है. 14 नवंबर को शुक्र के मार्गी होने के बाद शिक्षा और करियर से जुड़े प्रयासों में सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.

अगला लेख