Begin typing your search...

Sasta-Mehanga: Samsung Galaxy S26 Plus पर बिना बैंक कॉर्ड के भी मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर और फीचर्स

Samsung Galaxy S26+ 5G के 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत Amazon सेल में 1,54,999 रुपये से घटकर 99,999 रुपये हो गई है. Amazon Pay ICICI Bank कार्ड से 2,999 रुपये तक अतिरिक्त छूट और पुराने फोन पर 37,600 रुपये तक एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है.

Samsung Galaxy S26 plus Discount offer
X

Sasta-Mehanga: स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy S26+ 5G पर शानदार डील सामने आई है. इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ सैमसंग का यह प्रीमियम स्मार्टफोन Amazon Great Indian Sale Diwali Edition 2026 में भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. खास बात यह है कि फोन की कीमत एक लाख रुपये से भी नीचे आ गई है और इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए किसी बैंक कार्ड की जरूरत नहीं है.

12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को फिलहाल 99,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी कीमत में हाल ही में बढ़ोतरी के बाद यह 1,54,999 रुपये में बिक रहा था. इस तरह फोन की पुरानी कीमत और मौजूदा सेल प्राइस के बीच करीब 55,000 रुपये का अंतर है.



इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,999 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इससे प्रभावी कीमत 97,000 रुपये से भी कम हो सकती है. ग्राहकों के लिए EMI और एक्सचेंज का विकल्प भी उपलब्ध है. पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 37,600 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पाने का मौका है. हालांकि, एक्सचेंज की वास्तविक वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी.

Samsung Galaxy S26+ पर मिल रही डील की पूरी जानकारी

  1. ₹1.55 लाख वाला फोन अब ₹99,999 में: Samsung Galaxy S26+ 5G के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत हालिया बढ़ोतरी के बाद 1,54,999 रुपये हो गई थी, लेकिन Amazon की Diwali Edition Sale में यह फोन 99,999 रुपये में उपलब्ध है. यानी ग्राहक इसकी पुरानी कीमत के मुकाबले करीब 55 हजार रुपये कम खर्च करके इसे खरीद सकते हैं.
  2. बैंक कार्ड के बिना भी मिल रहा है डिस्काउंट:
    इस डील की खास बात यह है कि 99,999 रुपये की कीमत हासिल करने के लिए किसी बैंक कार्ड ऑफर का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है. हालांकि, Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 2,999 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 97,000 रुपये से कम हो सकती है.
  3. EMI और एक्सचेंज का भी विकल्प: जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम खर्च नहीं करना चाहते, उनके लिए EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है. फोन की शुरुआती EMI 3,516 रुपये प्रति महीने से शुरू होती है. इसके अलावा पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 37,600 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. ध्यान रहे कि एक्सचेंज वैल्यू फोन के मॉडल, उम्र और कंडीशन के हिसाब से तय होगी.
  4. 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले: Galaxy S26+ में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसकी स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1,440×3,120 पिक्सल है और यह 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. स्क्रीन को Corning Gorilla Armor 2 की सुरक्षा भी दी गई है. बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट की वजह से वीडियो देखने, गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है.
  5. 2nm Exynos 2600 प्रोसेसर की ताकत
    इस स्मार्टफोन में सैमसंग का 2nm Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है. कंपनी ने फोन के हीट मैनेजमेंट पर भी काम किया है. सैमसंग के मुताबिक, वेपर चैंबर को चिप के किनारों पर रीपोजिशन किया गया है, जिससे हीट डिसिपेशन में 29 फीसदी तक सुधार हुआ है. यह बदलाव लंबे समय तक गेमिंग और दूसरे भारी काम करने के दौरान उपयोगी हो सकता है.
  6. 50MP के प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर सेटअप: फोटोग्राफी के लिए फोन में तीन रियर कैमरे मिलते हैं. इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है. इसके साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है, जो OIS और 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. तीसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री है.
  7. 12MP सेल्फी कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग: फोन के फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है. रियर कैमरे से 24 और 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. इसके अलावा 30 और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है. यानी कंटेंट क्रिएशन और वीडियो शूटिंग के लिहाज से भी इसमें कई विकल्प मौजूद हैं.
  8. Android 16 और One UI 8.5 का सपोर्ट: Samsung Galaxy S26+ 5G डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है. यह Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें जायरोस्कोप, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं.
  9. Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 जैसी कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. नेविगेशन के लिए GPS, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट मिलता है. ये फीचर्स फोन को तेज नेटवर्क कनेक्टिविटी और लोकेशन आधारित सेवाओं के इस्तेमाल के लिए उपयोगी बनाते हैं.
  10. 4,900mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग: Galaxy S26+ में 4,900mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है. यह 45W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन का वजन 190 ग्राम है और इसका डायमेंशन 158.4×75.8×7.3mm है। इस तरह प्रीमियम डिस्प्ले, टेलीफोटो कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ यह सैमसंग का एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है.


खरीदने से पहले ध्यान दें: Amazon पर कीमत और ऑफर्स बदल सकते हैं. बैंक डिस्काउंट, EMI और एक्सचेंज की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं. खरीदारी से पहले पेमेंट पेज पर अंतिम कीमत और ऑफर की पात्रता जरूर जांच लें.

अगला लेख