Salman फिर बने सिंगर, रिलीज हुआ मातृभूमि का 'Teri Sexy Beauty' गाना, इन सुपरहिट गानों को आवाज दे चुके हैं भाईजान
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना रिलीज हो चुका है. इसे भाईजान ने गाया है. इससे पहले भी भाईजान 'हैंगओवर' से लेकर 'मैं हू हीरो तेरा' जैसे गाने गा चुके हैं.
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को आपने बड़े पर्दे पर एक्शन करते, रोमांस करते और रियलिटी शो होस्ट करते तो खूब देखा होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टिंग के अलावा उन्हें गाने का भी काफी शौक है? सलमान कई बार अपनी फिल्मों में खुद गाने गाकर फैंस को चौंका चुके हैं. अब एक बार फिर वह सिंगर बनकर लौटे हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज हो गया है.
इस गाने में सलमान ने अपनी आवाज दी है और उनके साथ सिंगर मुस्कान भी सुनाई दे रही हैं. गाने में चित्रांगदा सिंह का ग्लैमरस अंदाज भी देखने को मिल रहा है. रिलीज होते ही यह ट्रैक चर्चा में आ गया है.
'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना हुआ रिलीज
सलमान खान ने इस गाने को सुबह-सुबह सोशल मीडिया पर शेयर करके अपने चाहने वालों को खास तोहफा दिया. सलमान की इस म्यूजिकल एंट्री ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया. 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' को हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है. गाने में सलमान और मुस्कान की आवाज है, जबकि इसका संगीत और बोल साजिद खान ने तैयार किए हैं.
सलमान खान ने कौन-से गाने खुद गाए?
सलमान खान के गाए गानों की बात करें तो साल 2015 में आई फिल्म 'हीरो' का 'मैं हूं हीरो तेरा' काफी पॉपुलर हुआ था. इस रोमांटिक गाने में सलमान की आवाज सुनकर उनके फैंस काफी खुश हुए थे. इस गाने को इस गाने को 143M व्यूज मिल चुके हैं.
किक फिल्म का 'हैंगओवर' गाना
वहीं, साल 2014 में फिल्म 'किक' के लिए उन्होंने श्रेया घोषाल के साथ 'हैंगओवर' गाया था. यह गाना भी खूब पसंद किया गया और सलमान की सिंगिंग को लोगों ने सराहा. इस सॉन्ग को अब तक 252M लोग सुन चुके हैं.
'चल मेरे भाई'
सलमान खान सिर्फ रोमांटिक गानों तक ही सीमित नहीं रहे. फिल्म 'चल मेरे भाई' के टाइटल ट्रैक में उन्होंने संजय दत्त के साथ अपनी आवाज मिलाई थी. यह गाना उनके सिंगिंग करियर का एक अलग रंग दिखाता है.
इन फिल्मों में भी आजमाया सिंगिंग का हुनर
फिल्म 'दबंग 3' में सलमान ने 'यू करके' गाना गाया था. इसमें पायल देव ने उनका साथ दिया था और संगीत साजिद-वाजिद ने तैयार किया था. इसके अलावा फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में उन्होंने 'जी रहे थे हम' गाने को अपनी आवाज दी थी. इसका संगीत अमाल मलिक ने तैयार किया था.




