Begin typing your search...

Shubh Laabh: शाम होते ही भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना शुरू हो जाएंगे कंगाली के दिन

ज्योतिष शास्त्र में शाम के समय को बेहद खास माना गया है. मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद किए गए कुछ काम घर की बरकत कम कर सकते हैं. इसलिए सबसे पहले शाम को उधार देने से बचना चाहिए.

giving money
X

शाम को किए गए ये 3 काम बना सकते हैं आपको कंगाल

( Image Source:  chatgpt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Published on: 15 May 2026 4:18 PM

क्या आपके घर में पैसों की तंगी बनी रहती है? मेहनत करने के बाद भी धन टिकता नहीं, या छोटी-छोटी बातों पर घर में तनाव और क्लेश बढ़ जाता है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसकी वजह आपकी कुछ ऐसी आदतें भी हो सकती हैं, जिन्हें आप रोज शाम के समय अनजाने में दोहराते हैं.

मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद किए गए कुछ काम मां लक्ष्मी को नाराज कर सकते हैं और घर की सुख-समृद्धि पर बुरा असर डालते हैं. ऐसे में जरूरी है कि शाम होते आपको किसी को पैसे उधार नहीं देने चाहिए. साथ ही, नाखून और बाल काटने से भी बचना चाहिए.

शाम को उधार देने से क्यों मना किया जाता है?

कई लोग शाम के समय पैसे या जरूरी सामान उधार देने से बचते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से घर की बरकत कम होती है और धन टिकता नहीं है. ज्योतिष में इसे आर्थिक अस्थिरता का कारण माना गया है.

सूर्यास्त के बाद न काटें नाखून और बाल

पुरानी मान्यताओं के अनुसार शाम या रात में नाखून और बाल काटना शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है. पहले के समय में इसे सुरक्षा और स्वास्थ्य से भी जोड़कर देखा जाता था.

शाम के समय घर में अंधेरा न रखें

ज्योतिष के मुताबिक सूर्यास्त के बाद घर में अंधेरा रखना अच्छा नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. इसलिए शाम होते ही घर में दीपक या लाइट जलाने की परंपरा रही है.

क्या कहते हैं ज्योतिष विशेषज्ञ?

ज्योतिष के अनुसार शाम का समय शांति, पूजा और सकारात्मक सोच के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय अगर व्यक्ति शांत मन से भगवान का ध्यान करे और घर का माहौल अच्छा रखे, तो जीवन में सुख और संतुलन बना रहता है.

अगला लेख