Shubh-Laabh: सालों से नहीं मिल रही काम में तरक्की, शाम को ये 5 काम करने से मिलेगा लाभ
Shubh-Laabh: कई लोग सालों तक मेहनत करने के बावजूद नौकरी या काम में तरक्की नहीं मिल रही है, तो शाम के समय तुलसी के पास दीपक रखने से लेकर जल अर्पण करने से आपको लाभ होगा.
शाम को ये 5 काम करने से मिलेगी तरक्की
Shubh-Laabh: कई बार लगातार मेहनत और कोशिशों के बावजूद काम में मनचाही तरक्की नहीं मिलती. नौकरी में प्रमोशन रुक जाता है, व्यापार में लाभ नहीं होता और मेहनत का सही फल मिलने में देरी होने लगती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके पीछे ग्रहों की स्थिति और आसपास की नकारात्मक ऊर्जा भी जिम्मेदार हो सकती है.
ऐसे में शाम का समय बेहद खास माना गया है.संध्या काल में किए गए कुछ आसान ज्योतिष उपाय जैसे तुलसी के पास दीपक रखने से लेकर जल अर्पण करने तक से आपको फायदा मिलेगा.
शाम का समय क्यों माना जाता है खास?
ज्योतिष और आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम का समय दिन और रात के बीच का संतुलन काल होता है. इस समय सूर्य की ऊर्जा कम होती है और चंद्रमा की शांति बढ़ने लगती है. इसे “संध्या काल” भी कहा जाता है, जो मानसिक शांति और ऊर्जा संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है.
दीपक जलाना
शाम के समय घर के मंदिर में घी का दीपक जलाकर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है.
गायत्री मंत्र का जाप
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, गायत्री मंत्र का जाप मन को शांत और एकाग्र बनाता है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है. नियमित रूप से 11 या 21 बार मंत्र जाप करने से करियर में सकारात्मक अवसर और तरक्की के योग मजबूत माने जाते हैं.
तुलसी के पास दीपक
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शाम को तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे काम में आ रही बाधाएं कम होती हैं और तरक्की व आर्थिक लाभ के रास्ते खुलने लगते हैं.
“ॐ नमः शिवाय” का जप
यह मंत्र मानसिक तनाव कम कर काम में एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है.
जल अर्पण
ज्योतिष अनुसार, सूर्यास्त के बाद शुद्ध जल अर्पित करने से नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव शांत करने में मदद मिलती है. मान्यता है कि इससे मानसिक तनाव कम होता है और नौकरी-व्यापार में तरक्की के नए अवसर बनने लगते हैं.
तरक्की में क्यों आती है रुकावट?
ज्योतिष के अनुसार शनि, राहु या कुंडली के दशम भाव में अशुभ प्रभाव होने पर करियर में रुकावटें आ सकती हैं. इसके अलावा गलत समय पर निर्णय लेना, मानसिक तनाव और अस्थिर दिनचर्या भी प्रगति को प्रभावित करती है. ऐसे में शाम के समय किए गए छोटे उपाय मन और ऊर्जा दोनों को संतुलित करते हैं. अगर मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है, तो सिर्फ प्रयास ही नहीं बल्कि सही समय और सही ऊर्जा का उपयोग भी जरूरी है. शाम का समय मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है.




