क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, इस साल किन राशियों पर असर, किसे कब मिलेगा छुटकारा?
शनि की साढ़ेसाती ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण अवधि मानी जाती है, जब शनि किसी राशि के पहले, उसी और अगले भाव से गुजरता है. यह लगभग साढ़े सात साल तक चलती है और इसे जीवन में उतार-चढ़ाव, मेहनत और परीक्षा का समय माना जाता है.
क्या होती है शनि की साढ़ेसाती
ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सबसे प्रभावशाली और न्यायप्रिय ग्रह माना जाता है. शनि को कर्मफलदाता कहा जाता है, यानी यह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं. शनि की चाल बेहद धीमी होती है, इसलिए इनका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है.
साल 2026 में शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और यही स्थिति कई राशियों के लिए साढ़ेसाती और ढैय्या का कारण बन रही है. आइए जानते हैं कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या क्या होती है, किन राशियों पर इसका प्रभाव है और कब तक इससे राहत मिलेगी.
क्या होती है शनि की साढ़ेसाती?
शनि की साढ़ेसाती का मतलब है करीब साढ़ेसात साल की अवधि. यह तब शुरू होती है जब शनि किसी व्यक्ति की जन्म राशि से एक राशि पहले प्रवेश करते हैं और तब तक चलती है जब तक शनि अगली राशि गोचर नहीं कर लेते. शनि की साढ़ेसाती को तीन चरण होते हैं. पहला चरण जो शुरुआती होता है, दूसरा चरण मध्य का होता है और तीसरा चरण आखिरी होता है. हर एक चरण लगभग ढाई-ढाई साल का होता है. इस दौरान व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव आते हैं जिसमें उनको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.
क्या होती है शनि की ढैय्या?
शनि की ढैय्या लगभग ढाई साल तक चलने वाला प्रभाव है. यह तब लगता है जब शनि जन्म राशि से चौथे या आठवें भाव में गोचर करते हैं. ढैय्या को साढ़ेसाती से हल्का माना जाता है, लेकिन इसका असर भी जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है.
साल 2026 में किन राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती?
साल 2026 में शनि मीन राशि में स्थित हैं, जिसके कारण तीन राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. यह समय नई चुनौतियों और जिम्मेदारियों का संकेत देता है. यह साढ़ेसाती 31 मई 2032 तक रहेगी. मीन राशि वालों के लिए यह साढ़ेसाती का दूसरा यानी सबसे प्रभावशाली चरण है. यह समय मानसिक दबाव और मेहनत की मांग कर सकता है. यह चरण 08 अगस्त 2029 तक रहेगा. वहीं कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. अब धीरे-धीरे राहत मिलने लगेगी. यह 3 जून 2027 तक समाप्त हो जाएगी.
किन राशियों पर है शनि की ढैय्या?
इस साल 2 राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा. पहला सिंह राशि वालों पर, इस दौरान करियर और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा. दूसरी राशि है धनु राशि. इन दोनों ही राशियों पर ढैय्या का असर 3 जून 2027 तक रहेगा.
कब मिलेगा शनि के प्रभाव से छुटकारा?
कुंभ राशि को 3 जून 2027 के बाद साढ़ेसाती से राहत मिल जाएगी. सिंह और धनु राशि वालों की ढैय्या भी 3 जून 2027 को खत्म होगी मीन राशि को 2029 में राहत मिलेगी. और मेष राशि वालों को पूरी तरह राहत 2032 में मिलेगी.




