9 अक्टूबर को शनि बदलेंगे नक्षत्र, जानें 12 राशियों पर नौकरी से लेकर कारोबार तक कैसा होगा असर
9 अक्टूबर को शनिदेव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका असर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है. नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में किस राशि के लिए क्या बदलाव दिख सकते हैं.
ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय और कर्मफल का कारक ग्रह माना जाता है. शनि की चाल धीमी होने के कारण उनके राशि और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला माना जाता है. वर्तमान में शनि मीन राशि में रेवती नक्षत्र के पहले चरण में स्थित हैं. 9 अक्टूबर 2026 को शनि वक्री अवस्था में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे.
वे 11 दिसंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है.
मेष राशि
खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी रखें. कामकाज में रुकावटें आने से तनाव बढ़ सकता है.
वृषभ राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और अटके काम पूरे हो सकते हैं. आय बढ़ने के साथ लाभ के नए अवसर मिलेंगे. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा.
मिथुन राशि
करियर के लिहाज से समय अच्छा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में कोई अच्छी डील मिल सकती है.
कर्क राशि
समय मिलाजुला रहेगा. आय बढ़ सकती है, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे. निवेश में सावधानी रखें. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं.
सिंह राशि
अचानक धन लाभ या कारोबार में अच्छी डील मिल सकती है. हालांकि, दांपत्य जीवन और कर्ज से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.
कन्या राशि
साझेदारी और रिश्तों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. कामकाज में उतार-चढ़ाव रहेगा. लेन-देन में सावधानी रखना जरूरी होगा.
तुला राशि
शुरुआत में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन बाद में राहत मिलेगी. नौकरी और कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. फैसले सोच-समझकर लें.
वृश्चिक राशि
शिक्षा और शोध से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रह सकता है. अधूरे काम पूरे होंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक लेन-देन में सतर्क रहें.
धनु राशि
घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में परेशानी आ सकती है. पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है, इसलिए वाद-विवाद से बचें.
मकर राशि
पुरानी परेशानियां कम होंगी और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. नौकरी में नए अवसर और कारोबार में अच्छी डील मिलने के योग हैं.
कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
मीन राशि
पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है. आय में वृद्धि और नौकरी में पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं. विदेश से जुड़े काम करने वालों को लाभ मिल सकता है.




