Begin typing your search...

अक्टूबर 2026 में बदलेंगे कई ग्रहों की चाल और नक्षत्र, जानें प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची

अक्टूबर 2026 की शुरुआत ग्रह-नक्षत्रों के बदलाव के साथ होने वाली है. महीने की शुरुआत में ही 3 अक्टूबर को शुक्र ग्रह वक्री अवस्था में आ जाएंगे, जिसका ज्योतिष में विशेष महत्व माना जाता है.

अक्टूबर 2026 में बदलेंगे कई ग्रहों की चाल और नक्षत्र, जानें प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची
X
( Image Source:  META AI )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 1 Oct 2026 6:00 AM IST

अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टि से खास रहने वाला है. इस महीने शारदीय नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे कई प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. इसके अलावा 26 अक्टूबर तक आश्विन मास रहेगा, जिसे हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है. ज्योतिष के लिहाज से भी अक्टूबर में कई महत्वपूर्ण ग्रह अपनी चाल और नक्षत्र में बदलाव करेंगे.

शुक्र वक्री होंगे, शनि नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि बुध भी वक्री अवस्था में आएंगे. महीने के अंत में देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आइए जानते हैं अक्टूबर में होने वाले प्रमुख ग्रह गोचर और व्रत-त्योहारों के बारे में.

अक्टूबर 2026 में प्रमुख ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन

महीने की शुरुआत में ही 3 अक्टूबर को शुक्र ग्रह वक्री अवस्था में आ जाएंगे. ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, सुख-सुविधा, वैभव और भौतिक संपन्नता का कारक ग्रह माना जाता है.

9 अक्टूबर: शनि का नक्षत्र परिवर्तन

9 अक्टूबर को कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. इस दिन शनि रेवती नक्षत्र से निकलकर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

17 अक्टूबर: सूर्य का तुला राशि में प्रवेश

17 अक्टूबर को सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के इस राशि परिवर्तन को तुला संक्रांति कहा जाता है.

24 अक्टूबर: बुध होंगे वक्री

बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार के कारक ग्रह बुध 24 अक्टूबर को तुला राशि में वक्री होंगे. बुध की वक्री अवस्था के दौरान बातचीत, जरूरी कागजात, करार, ऑनलाइन लेन-देन और कारोबारी फैसलों में अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहतर माना जाता है.

31 अक्टूबर: बृहस्पति का सिंह राशि में प्रवेश

अक्टूबर के अंतिम दिन यानी 31 अक्टूबर को देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, शिक्षा, संतान, धन और समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है.

अक्टूबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

3 अक्टूबर, शनिवार: जीवित्पुत्रिका (जितिया) व्रत

6 अक्टूबर, मंगलवार: इंदिरा एकादशी

8 अक्टूबर, गुरुवार: प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि

10 अक्टूबर, शनिवार: सर्वपितृ अमावस्या

11 अक्टूबर, रविवार: शारदीय नवरात्रि आरंभ और घटस्थापना

17 अक्टूबर, शनिवार: तुला संक्रांति

18 अक्टूबर, रविवार: दुर्गा अष्टमी

19 अक्टूबर, सोमवार: महानवमी और संधि पूजा

20 अक्टूबर, मंगलवार: विजयादशमी (दशहरा), आयुध पूजा और दुर्गा विसर्जन

25 अक्टूबर, रविवार: शरद पूर्णिमा और कोजागरी लक्ष्मी पूजा

26 अक्टूबर, सोमवार: महर्षि वाल्मीकि जयंती

29 अक्टूबर, गुरुवार: करवा चौथ व्रत (करक चतुर्थी)

अगला लेख