Begin typing your search...

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद फिर उठे सवाल, बहन श्वेता ने पोस्टमार्टम को लेकर क्या बताया?

X

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के नए वीडियो के बाद एक बार फिर चर्चा में है. श्वेता ने पोस्टमार्टम से जुड़े व्यक्ति के हवाले से पैरों और आंखों पर चोट, गर्दन पर स्टन गन के इस्तेमाल और बल प्रयोग के दावे किए हैं. हालांकि, इन दावों की पुष्टि के लिए उन्होंने कोई मेडिकल रिपोर्ट या आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किया है. मार्च 2025 में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर सुशांत की मौत को आत्महत्या बताया था और अन्य लोगों के खिलाफ आरोपों के सबूत नहीं मिलने की बात कही थी. दिशा साल्यान की मौत के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई की जांच भी चर्चा में है. ऐसे में सुशांत मामले के नए दावों की स्वतंत्र पुष्टि अहम है.


अगला लेख