Begin typing your search...

अक्टूबर में ग्रहों का महापरिवर्तन, बनेंगे कई शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा

अक्टूबर 2026 ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन के लिहाज से खास रहने वाला है. इस महीने सूर्य, बुध, शुक्र और बृहस्पति की स्थिति में बदलाव होगा, जिससे कई शुभ योग बनेंगे. बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण, मालव्य और त्रिग्रही योग का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कर्क, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है.

अक्टूबर में ग्रहों का महापरिवर्तन, बनेंगे कई शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा
X
( Image Source:  Image Source : Google gemini )
State Mirror Astro
Edited By:State Mirror Astro4 Mins Read

Updated on: 29 Sept 2026 7:05 AM IST

अक्टूबर का महीना ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जबकि कुछ ग्रहों की युति से शुभ योगों का निर्माण होगा.

सूर्य, बुध, शुक्र और देवगुरु बृहस्पति की स्थिति में बदलाव का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा. वहीं, कुछ राशियों के लिए यह महीना आर्थिक लाभ, करियर में तरक्की और मान-सम्मान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. आइए जानते हैं अक्टूबर में कौन-कौन से प्रमुख योग बनेंगे और किन राशियों को इनका लाभ मिल सकता है.

17 अक्टूबर-बुधादित्य राजयोग

17 अक्तूबर 2026 को सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और इस राशि में बुध पहले से मौजूद रहेंगे. ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा.ज्योतिष में सूर्य और बुध की युति को महत्वपूर्ण माना जाता है. इस योग को बुद्धि, निर्णय क्षमता, कार्यकुशलता और आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जाता है. इसके प्रभाव से कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और योजनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं.

20 अक्टूबर- लक्ष्मी नारायण राजयोग

20 अक्तूबर 2026 को शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे. तुला राशि में पहले से बुध के मौजूद होने के कारण बुध और शुक्र की युति बनेगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, बुध-शुक्र की यह युति लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण करती है. इस योग को धन, सुख-सुविधा, कला, व्यापार और भौतिक समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है.

20 अक्टूबर - मालव्य राजयोग

20 अक्टूबर को शुक्र का तुला राशि में प्रवेश एक अन्य महत्वपूर्ण योग का निर्माण करेगा. शुक्र अपनी स्वराशि तुला में रहेंगे और इससे मालव्य राजयोग बनेगा. मालव्य राजयोग पंच महापुरुष योगों में से एक माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, जब शुक्र अपनी स्वराशि या उच्च राशि में होकर केंद्र भाव में स्थित होते हैं, तब मालव्य राजयोग का निर्माण होता है. इसे सुख-सुविधा, वैभव, धन, प्रतिष्ठा और भौतिक उन्नति से संबंधित माना जाता है.

31 अक्टूबर -देवगुरु बृहस्पति का गोचर

अक्टूबर के आखिरी दिन यानी 31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और ज्योतिष में सूर्य तथा गुरु को मित्र ग्रह माना गया है. बृहस्पति को ज्ञान, धन, विवाह, संतान, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में गुरु का सिंह राशि में प्रवेश कई जातकों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है. शिक्षा, करियर, आर्थिक मामलों और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन सकती है.

4 से 6 अक्टूबर तक बनेगा त्रिग्रही योग

अक्तूबर के शुरुआती दिनों में भी ग्रहों की विशेष स्थिति देखने को मिलेगी. 4 अक्तूबर को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से देवगुरु बृहस्पति और मंगल मौजूद होंगे. इस तरह कर्क राशि में चंद्रमा, मंगल और गुरु की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा.

अक्टूबर में कर्क, सिंह, तुला और वृश्चिक राशियों को बंपर लाभ

अक्तूबर में बनने वाले इन ग्रह योगों और राशि परिवर्तनों का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा. खास तौर पर कर्क, सिंह, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना आर्थिक और करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है. इन राशि वालों को आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं.

अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी रहेगी. व्यापार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट या काम मिल सकते हैं, जिससे लाभ बढ़ सकता है. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. इससे उनकी भूमिका और मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है.

अगला लेख