शनि, गुरु और राहु-केतु की चाल से बनने वाला खास संयोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे राजयोग जैसे अवसर
शनि-गुरु-राहु-केतु संयोग की दुर्लभ चाल एक बड़ा ज्योतिषीय बदलाव संकेत दे रही है, जो कुछ राशियों के लिए अचानक तरक्की, धन लाभ और नए मौके लेकर आ सकता है. इस खास ग्रह संयोग से 5 राशियों के लिए राजयोग जैसे अवसर बनने की संभावना जताई जा रही है.
शनि, गुरु और राहु-केतु की चाल से इन 5 राशियों को फायदा
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनकी चाल को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. समय-समय पर ग्रह जब अपनी राशि बदलते हैं, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है. लेकिन कुछ विशेष ग्रह शनि, बृहस्पति और राहु-केतु जब अपनी स्थिति बदलते हैं, तो उसका असर ज्यादा गहरा और प्रभावकारी होता है.
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, साल 2026 और 2027 के दौरान इन ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव कुछ राशियों के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. इन परिवर्तनों के कारण कुछ लोगों को राजयोग के समान शुभ फल मिल सकते हैं जैसे करियर में उन्नति, धन लाभ, प्रतिष्ठा में वृद्धि और जीवन में स्थिरता.
साल 2026-2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु की स्थिति
शनि 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक मीन राशि में रहेंगे. इसके बाद वे मेष राशि में प्रवेश करेंगे. शनि की यह लंबी अवधि कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी. देवगुरु बृहस्पति वर्तमान में अतिचारी अवस्था में हैं, जिससे उनका प्रभाव और अधिक व्यापक हो जाता है. 18 मई 2025 को ये मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, फिर 2 जून 2026 को कर्क राशि में गोचर करेंगे और 30 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं छाया ग्रह राहु-केतु के साल 2027 में गोचर से जीवन में अचानक बदलाव लाता है. अक्टूबर 2026 तक राहु कुंभ राशि में रहेगा. केतु सिंह राशि में.
इन 5 राशियों के लिए बनेगा खास योग
मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला समय प्रगति और उपलब्धियों से भरा रह सकता है. हालांकि शनि के कारण साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है, जिससे शुरुआत में कुछ मानसिक दबाव या खर्च बढ़ सकते हैं. लेकिन जैसे ही शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे, आपको राहत मिलने लगेगी. गुरु का गोचर आपके लाभ और रचनात्मकता से जुड़े भावों को सक्रिय करेगा, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे. राहु का प्रभाव आपकी कमाई बढ़ा सकता है, लेकिन केतु के कारण प्रेम संबंधों और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी जरूरी रहेगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय बदलाव और अवसरों का मिश्रण रहेगा. शनि की स्थिति आपको मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी और धीरे-धीरे आपके प्रयास रंग लाएंगे. जून 2026 में जब गुरु आपकी राशि में प्रवेश करेंगे, तब आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव शुरू होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा, व्यापार में लाभ मिलेगा और वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा. जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह के योग बन सकते हैं. साथ ही प्रशासन या राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने की संभावना है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय करियर और प्रतिस्पर्धा के लिहाज से बहुत अनुकूल रहेगा. शनि आपके छठे भाव में रहकर शत्रुओं पर विजय दिलाने और समस्याओं को दूर करने में मदद करेंगे. गुरु का प्रभाव आपके भाग्य को मजबूत करेगा. अक्टूबर 2026 के बाद जब गुरु 11वें भाव में आएंगे, तब आय में वृद्धि और नए अवसर मिलेंगे. इस दौरान संपत्ति खरीदने या निवेश करने के लिए भी अच्छा समय बन सकता है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास और प्रगति का संकेत दे रहा है. शनि का प्रभाव आपके साहस और निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा. जून 2026 में गुरु जब आपके सप्तम भाव में आएंगे, तब व्यापार में विस्तार और साझेदारी से लाभ मिलेगा. वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आएगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के स्रोत मजबूत होंगे.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय कई मायनों में सकारात्मक रहेगा. शनि आपकी राशि में स्थित होकर आपको जिम्मेदार बनाएंगे और जीवन में अनुशासन लाएंगे. गुरु की कृपा से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवन स्तर बेहतर होगा. राहु का प्रभाव विदेश यात्रा के अवसर दे सकता है, जबकि केतु आपको शत्रुओं से मुक्ति और पुराने कर्ज से राहत दिला सकता है.




