इस साल कब है करवा चौथ और क्या है शुभ मुहूर्त? यहां जानें इससे जुड़ी सभी जानकारी
करवा चौथ का पर्व हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व.

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का पर्व हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती, और चंद्रमा की पूजा करती हैं. अविवाहित महिलाएं भी अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए इस व्रत का पालन करती हैं. यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं करवा चौथ व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व.
करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024 को रखा जाएगा. चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर की सुबह 06:46 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर की सुबह 04:16 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को ही रखा जाएगा. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 बजे से शाम 07:02 बजे तक रहेगा. इसके साथ ही, चंद्रोदय का समय रात 07:54 बजे निर्धारित किया गया है, जिसके बाद महिलाएं अपना व्रत खोलेंगी.
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ के दिन का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यधिक है. हिंद धर्म में करवा चौथ का खास महत्व होता है. ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को रखने से दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहती है. महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा के दर्शन कर पूजा अर्चना के बाद व्रत का पारण करती हैं. भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रमा की पूजा इस दिन विशेष रूप से की जाती है. इसे पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है.
पूजा विधि
इस दिन महिलाएं सुबह से व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर शाम को पूजा करती हैं. चंद्रमा के उदय होने पर चंद्रमा की पूजा करके अर्घ्य अर्पित किया जाता है और इसके बाद व्रत समाप्त होता है. करवा चौथ का यह व्रत महिलाओं को उनके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करता है. इसके साथ वह .यह व्रत अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं.