Kartik Purnima daan 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करना न भूलें, धन और समृद्धि से भर जाएगा जीवन!
हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इसे देव दीपावली का पर्व भी कहा जाता है, जब भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, चंद्रदेव, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है. इस दिन गंगा स्नान, पूजा, और दान-पुण्य का विशेष महत्व है.

Kartik Purnima daan 2024: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इसे देव दीपावली का पर्व भी कहा जाता है, जब भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, चंद्रदेव, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है. इस दिन गंगा स्नान, पूजा, और दान-पुण्य का विशेष महत्व है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ खास चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. आइए जानते हैं इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और किन चीजों का दान विशेष फलदायी माना गया है.
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर सुबह 6:19 बजे से शुरू होकर 16 नवंबर सुबह 2:58 बजे समाप्त होगी. इस प्रकार, कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 4:58 बजे से 5:51 बजे तक रहेगा. शाम 4:51 बजे चंद्रोदय होगा, जो इस पर्व को और भी शुभ बनाता है. आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करें?
अन्न का दान
कार्तिक पूर्णिमा पर गरीब और जरूरतमंदों को अन्न का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है.
दूध का दान
इस दिन दूध का दान करना भी बहुत शुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे परिवार में तरक्की आती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
वस्त्रों का दान
वस्त्रों का दान भी इस दिन अत्यंत फलदायी माना गया है. दान से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है.
गुड़ का दान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान विशेष लाभकारी माना जाता है. इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.
तिल का दान
तिल का दान शिव और शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ होता है. इससे शनि दोष से राहत मिलती है और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. हम इसके सही या गलत होने की पुष्टि नहीं करते.