कर्क राशि में गुरु गोचर करने से बनेगा हंस राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अपार लाभ
कर्क राशि में गुरु के गोचर से हंस राजयोग बनेगा, जिससे कई राशियों को धन, सफलता और भाग्य का साथ मिलेगा. जानिए किन राशियों पर बरसेगी कृपा.
ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का विशेष महत्व है. गुरु विस्तार, धर्म, धन और ज्ञान के कारक हैं. गुरु की गिनती सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ ग्रहों में होती है. ज्योतिष शास्त्र में गुरु के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है. गुरु अभी मिथुन राशि में हैं और 2 जून को कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं. ऐसे में गुरु का गोचर ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण रहने वाला है.
कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं. ऐसे में गुरु का गोचर कर्क राशि में होने से हंस राजयोग बनेगा. गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक रहेंगे. गुरु का कर्क राशि में गोचर और हंस राजयोग के बनने के कारण किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा आइए जाइए जानते हैं.
मिथुन राशि
गुरु अभी मिथुन राशि में हैं और 2 जून से अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करने से मिथुन राशि वालों के दूसरे भाव में होंगे. दूसरा भाव धन का होता है ऐसे में गुरु का दूसरे भाव में होना बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना जाता है. इससे समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. धन लाभ के होने की अच्छी संभावना है. विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु गोचर 2 जून को लग्न भाव में होगा. कर्क राशि में गुरु उच्च के हो जाते हैं ऐसे में गुरु का गोचर आपके लिए एक साथ कई तरह की शुभ खबरें लेकर आ रहा है. कार्य में आने वाले बाधाएं दूर होंगी. नए काम की शुरूआत के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा. कन्या राशि वालों के लिए गुरु आपके ग्यारहवें भाव में होगा. जिससे आय के अवसरों में वृद्धि होगी. भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. जो लोग पिछले कई दिनों से कोई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगे हुए थे वह पूरा हो सकता है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए गुरु का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा. गुरु का उच्च राशि में गोचर करने से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. अटके हुए काम पूरे होंगे. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का कर्क राशि में गोचर नवम भाव में होगा, जो भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा का भाव माना जाता है. ऐसे में यह गोचर आपके लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकता है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. करियर में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर पंचम भाव में होगा, जो संतान, शिक्षा, प्रेम और बुद्धि का भाव माना जाता है. गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे.




