Begin typing your search...

करियर बनेगा या बिगड़ेगा? नौकरी-व्यापार में आज किसकी किस्मत देगी साथ और किसे मिलेगी मात, पढ़ें राशिफल

आज का दिन करियर और बिज़नेस के मोर्चे पर किसके लिए खुशखबरी लाएगा और किसकी राह में रुकावटें खड़ी होंगी?

13th february career horoscope
X
( Image Source:  AI SORA )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro

Updated on: 13 Feb 2026 12:00 AM IST

13 फरवरी का दिन करियर और कारोबार के लिहाज से कई राशियों के लिए बड़े उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. कहीं किस्मत दरवाजे खोलेगी, तो कहीं मेहनत के बावजूद चुनौतियां सामने खड़ी मिल सकती हैं. ऐसे में हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी होगा.

नौकरीपेशा से लेकर व्यापार करने वालों तक, आज का राशिफल आपके फैसलों की दिशा तय करने में मदद कर सकता है. धन लाभ, खर्च, नए अवसर और संभावित अड़चनें, सब कुछ जानिए ताकि दिन की शुरुआत तैयारी और आत्मविश्वास के साथ हो सके.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए दिन कई तरह की आर्थिक चुनौतियों को लेकर आएगा. कामकाज को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी. धन के लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी. कार्यक्षेत्र में आपको लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. करियर के मामलों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला होगा. घर-परिवार में भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी नए तरह के व्यापार शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है. आर्थिक स्थितियों पर कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. धन हानि के संकेत हैं. ऐसे में किसी से धन का लेन-देन करने से बचें. करियर के मामलों में आपको आज के दिन बहुत ही सोच-समझकर चलना होगा. वाद-विवाद से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा. किसी पुराने काम के मामले में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होता है. धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी. इस दौरान आपका मनोबल भी काफी मजबूत रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से आपको करियर में एक ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए धन के मामले में दिन अच्छा और शुभ साबित होगा. कार्यक्षेत्र में आ रही अड़चनें आज के दिन खत्म होगी जिससे आपको चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे जिसमें आपकी बचत में इजाफा देखने को मिलेगा. वाद-विवाद का निपटारा होगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी. आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र करने की तैयारी में होंगे लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिलेगी. आप अपनी बुद्धि और विवेक से हर एक परेशानियों का मुकाबला अच्छे ढ़ंग से करने में कामयाब होंगे. सुख-सुविधाओं में ज्यादा धन खर्च करेंगे. व्यापार में कोई नया समझौता हो सकता है. वहां जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनकी यह खोज पूरी हो सकती है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लिहाज से सामान्य रहेगा. कुछ जगहों से धन की प्राप्त होगी वहीं कुछ जगहों पर आपको धन खर्च करने पड़ सकते हैं. इससे अलावा आज आपको पुराने दिए गए उधार धन की वापसी हो सकती है. दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को आज करियर में नया मुकाम हासिल हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज के दिन थोड़ा संभलकर चलना होगा नहीं तो आपकी जेब ढीली हो सकती है. व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी. करियर के मामलों में आपकी कुछ चिंताएं बढ़ सकती है. धन के लेन-देन में आपको अपने आप के ऊपर काबू करना होगा. कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु हावी हो सकते हैं. आय कम और खर्चें अधिक रहेंगे.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक दोनों ही मामलों में स्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेगी. कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको अतिरिक्त भागदौड़ करनी होगी. इस दौरान कुछ व्यावसायिक अनुबंध आज के दिन ठंडे बस्ते में जा सकते हैं. जो लोग बेरोजगार उनको आज के दिन निराशा हाथ लग सकती है.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और आर्थिक मोर्चे पर अच्छी कामयाबी हासिल होगी. कोई नया काम हाथ लग सकता है. इससे अलावा आज अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. मित्रों और सहकर्मियों का अच्छा साथ मिलेगा. किसी तरह के धार्मिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा.

मकर राशि

मकर राशि वालो के लिए आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. आपके कुछ पुराने और उलझे हुए काम पूरे होंगे. जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. करियर की दिशा में कोई नए काम की शुरुआत हो सकती है. पैतृक संपत्ति से अच्छी डील मिल सकती है.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को धन लाभ के अच्छे योग हैं. आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी. लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे. आज के दिन कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों संग चला आ रहा कोई वाद-विवाद खत्म होगा. व्यापार में कोई नई डील हो सकती है जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा.

मीन राशि

आज के दिन आय के स्त्रोतों में इजाफा देखने को मिलेगा. भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा, जिसके चलते आय के नए-नए स्त्रोत सामने आएंगे. जो लोग किसी तरह के व्यापार में हैं उनको आज उसमें अतिरिक्त धन लगाना होगा तभी लाभ के अवसरों में इजाफा होगा. नौकरीपेशा लोगों को कहीं से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.

धर्म
अगला लेख