Begin typing your search...

पैसा-करियर से लेकर फेम तक... जो चाहिए इस दीवाली पाइए, जानें कैसे सच हो सकता है आपका मैनिफेस्टेशन

दीपावली सिर्फ दीप जलाने और मां लक्ष्मी की पूजा का पर्व नहीं, बल्कि इस बार इसे इच्छापूर्ति और कर्मों के फल से भी जोड़कर देखा जा रहा है. सुमिताचार्य के मुताबिक, इस दीपावली पर मन में की गई कामनाएं और संकल्प विशेष महत्व रखेंगे. जानिए धन आकर्षित करने के उपाय, दीपक रखने का सही तरीका और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

पैसा-करियर से लेकर फेम तक... जो चाहिए इस दीवाली पाइए, जानें कैसे सच हो सकता है आपका मैनिफेस्टेशन
X

इस साल दीपावली का त्योहार 8 नवंबर रविवार के दिन मनाया जा रहा है. इस दिन लोग दीप जलाकर और साज सजावट कर मां लक्ष्मी का स्वागत करते है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार यह त्योहार मैनिफेस्टेशन का है. आप जो सोचेंगे वो पूरा हो जाएगा. इस बार की दीपावली इच्छापूर्ति की है. स्टेट मिरर से विशेष बातचीत में सुमिताचार्य ने बताया कि इस बार आप जो मुंह से निकालेंगे वो सच हो जाएगा. उन्होंने बताया कि इस बार कर्मों का फल सहस्त्र गुना हो जाएगा.

सुमिताचार्य ने बताया कि इस बार आपको कोई परेशानी होती है तो इष्ट देव का मंत्र पढ़ें. इस बार शुभ मुहूर्त है, सिंह राशि में गजकेसरी योग है. उन्होंने धन आकर्षित करने का एक उपाय भी बताया है, लाल कपड़े में पीला चावल, 5 सुपारी, 5 गोमती चक्र, हींग डाले और इसे पोटली बनाकर कलावे से बांधे और फिर इसे लॉकर में रख दें, इससे धन आकर्षित होगा. धनी का कमी न हो तो जमघट और यमघट में नया सामान न खरीदे. उन्होंने यह भी बताया कि अगर घर में कलेश रहता है तो स्त्री घरों में रहे, पुरुषों को बाहर रखने की सलाह है.

इसके साथ ही उन्होंने दीपक रखने का सही तरीका भी बताया, उन्होंने बताया कि घर के हर एक स्थान पर क्रेंद्र में एक दीपक और चार कोनों में एक एक दीपक रखें. दीपावली के दिन लेन-देन न करें. उधार न दें, तेल, नमक चावल न दें. वहीं धनतेरस के दिन झाड़ू, बर्तन, पूजा का सामान, चांदी और सोना खरीदना शुभ है इससे भाग्य उन्नत होता है.

सोना चांदी का छोटा सा टुकड़ा ही खरीदे लेकिन ले जरूर. इससे भाग्य उन्नत होता है. दीपावली के समय सोना और चांदी की कीमत में गिरावट होगी. उन्होंने यह भी बताया कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदें, इसको हमेशा पूरब से पश्चिम की ओर रखना चाहिए. जिनम घरों में झाड़ू को खड़ा करके रखा जाता है उस परिवार में रिश्ते टूटते हैं. झाड़ू को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है, जो घर से दरिद्रता को दूर कर सुख-समृद्धि लाती है.

अगला लेख