Begin typing your search...

Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 4 के लोग? जानिए स्वभाव और किस क्षेत्र में पाते हैं ऊंचा मुकाम

न्यूमरोलॉजी के अनुसार मूलांक 4 वाले लोग मेहनती, अनुशासित और मजबूत इरादों वाले माने जाते हैं. ये लोग लोग बहुत ही समझदार, कूटनीतिज्ञ, बड़े राजनेता और अभिनेता होते हैं.

Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 4 के लोग? जानिए स्वभाव और किस क्षेत्र में पाते हैं ऊंचा मुकाम
X

कैसे होते हैं मूलांक 4 के लोग

( Image Source:  AI SORA )
State Mirror Astro
By: State Mirror Astro3 Mins Read

Updated on: 10 April 2026 7:30 AM IST

जिस तरह से वैदिक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की कुंडली को देखकर उसके भविष्य के बारे में कई तरह जानकारी हासिल होती है, उसी तरह अंक ज्योतिष शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंक का वर्णन मिलता है.इन अंकों के आधार पर जातक के स्वभाव और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है.1 से लेकर 9 अंकों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपित्य जरूर होता है.आज हम अंक 4 के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके ऊपर मायावी और छाया ग्रह राहु का आधिपत्य होता है.अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म साल के किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ होता है उसका मूलांक 4 होता है.

मूलांक 4 वाले लोग मेहनत, अनुशासन और अलग सोच के कारण जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं.इनकी राह थोड़ी कठिन हो सकती है, लेकिन ये अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से हर बाधा को पार कर लेते हैं.अगर ये अपनी जिद और नकारात्मक सोच पर नियंत्रण रख लें, तो ये जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं. आइए जानते हैं मूलांक 4 के लोगों का व्यक्तित्व किस तरह का होता है और इनका करियर किस क्षेत्र में होता है.

मूलांक 4 वालों का स्वभाव, व्यक्तित्व और करियर

  • जिन लोगों का मूलांक 4 होता है वे लोग बहुत ही समझदार, कूटनीतिज्ञ, बड़े राजनेता और अभिनेता होते हैं.
  • मूलांक 4 के लोग एकदम अलग तरह से सोचने वाले हैं.ये लोग दूसरों से बिल्कुल अलग ढ़ंग से सोचते हैं.
  • मूलांक 4 के लोग बहुत ही क्रिएटिव और शालीन स्वभाव के होते हैं.
  • ये लोग यूनिक सोच रखते हैं और भीड़ से अलग नजर आते हैं.
  • इनकी तार्किक क्षमता बहुत मजबूत होती है.
  • ये लोग हर चीज को गहराई से समझना चाहते हैं.
  • इनके अंदर नेतृत्व क्षमता होती है, लेकिन ये दिखावे से दूर रहते हैं.
  • कई बार ये लोग अकेलापन पसंद करते हैं और सीमित लोगों से ही घुलते-मिलते हैं.
  • इस मूलांक के लोग दूसरे संग बहुत ही मेल-मिलाप रखने वाले होते हैं.ये कोई भी काम बहुत ही सोच-समझकर करने वाले होते हैं.
  • इस मूलांक के जातक बहुत ही अनुशासित, मेहनती और द्दढ़ निश्चियी होते हैं.
  • मूलांक 4 वाले लोग अपना करियर रिसर्च, मैनेजमेंट, खूफिया तंत्र, तकनीकी क्षेत्र और बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन करते हैं.
  • इस मूलांक के लोग किसी भी तरह के जोखिम लेने से नहीं डरते हैं और अपने लक्ष्य को किसी भी कीमत पर पाने में यकीन करते हैं.
अगला लेख