Begin typing your search...

30 September Rashifal: कौन न करें लेन-देन, किसे मिलेगी संतान से जुड़ी अच्छी खबर, ये जातक रखें गुस्से पर कंट्रोल

30 सितंबर को वृषभ राशि वालों को अपने खाने-पीने पर लगाम रखनी होगी, वहीं सिंह जातकों के लिए संतान से जुड़ी अच्छी खबर आ सकती है. मीन राशि के लोगों को आज गुस्से में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए.

Rashifal
X


30 सितंबर का राशिफल

State Mirror Astro
Edited By:State Mirror Astro4 Mins Read

Updated on: 29 Sept 2026 12:25 PM IST

30 सितंबर का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ लोगों को परिवार और काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, तो वहीं कुछ राशियों को अपनी आदतों और व्यवहार पर थोड़ा संयम रखना होगा. खासतौर पर वृषभ राशि वालों को खानपान पर ध्यान देना होगा, जबकि सिंह राशि के जातकों को संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है.

वहीं मीन राशि के लोगों के लिए आज गुस्से पर काबू रखना जरूरी रहेगा. छोटी बात पर जल्द प्रतिक्रिया देने से बचना उनके लिए बेहतर हो सकता है. ऐसे में दिन की शुरुआत करने से पहले जान लें कि आपकी राशि के लिए 30 सितंबर का दिन कैसा रहने वाला है और किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी होगा.

मेष राशि

आज का दिन लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. अटके काम पूरे होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. निवेश में सावधानी बरतें. परिवार में तालमेल रहेगा. सेहत का ध्यान रखें. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

वृषभ राशि

दिन मिलाजुला रहेगा. आय बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं. दूसरों की बातों में आकर फैसला न लें. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में गलत सौदे से बचें. परिवार और प्रेम जीवन सुखद रहेगा. खानपान पर नियंत्रण रखें.

मिथुन राशि

आज संपर्कों और भाग्य का लाभ मिलेगा. अटके काम पूरे होंगे और अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा. नया काम शुरू करने में सफलता मिल सकती है. घर में सुख-शांति बनी रहेगी.

कर्क राशि

आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकता है. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. सामाजिक मेल-जोल बढ़ेगा. प्रेम जीवन में साथी की नाराजगी से थोड़ी उदासी रह सकती है.

सिंह राशि

दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. नए कामों पर ध्यान देंगे और मान-सम्मान बढ़ सकता है. विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी के सिलसिले में यात्रा संभव है. परिवार में मेहमान आएंगे और संतान से सुखद समाचार मिल सकता है.

कन्या राशि

कामकाज में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. लेन-देन में सावधानी बरतें. नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है. राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. विरोधियों से सतर्क रहें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

तुला राशि

आय में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं. बेरोजगारों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं. घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. आर्थिक संतुलन बनाए रखें. परिवार में प्रेम रहेगा और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र की चुनौतियों से आप आसानी से निपट लेंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रॉपर्टी में निवेश के अवसर बन सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें. संतान को लेकर चिंता हो सकती है.

धनु राशि

खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है. लाभ के अवसर मिलेंगे. निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें. व्यापार में मुनाफा और अच्छी डील मिल सकती है. जोखिम भरे फैसलों से बचें और परिवार में तालमेल बनाए रखें.

मकर राशि

आज सोच-समझकर कदम उठाएं. विरोधियों से सतर्क रहें. कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है और नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे. अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

कुंभ राशि

मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन लेन-देन में सावधानी रखें. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है. प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा.

मीन राशि

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. काम में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें. क्रोध पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है, जिसे बातचीत से सुलझाएं. ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है.

राशिफल
अगला लेख