Begin typing your search...

MP News: ट्रेनी अफसरों की महिला मित्र से रेप, राहुल बोले- जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे

मध्य प्रदेश के इंदौर की घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति आस्तित्वविहीन है.

MP News: ट्रेनी अफसरों की महिला मित्र से रेप, राहुल बोले- जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे
X
Rahul Gandhi
सागर द्विवेदी
by: सागर द्विवेदी

Published on: 12 Sept 2024 2:32 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 12 सितंबर गुरुवार को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भारतीय सेना के दो अधिकारियों पर हमला और उनकी महिला मित्र के साथ कथित सामूहिक कथित सामूहिक पूरे समाज के लिए कंलक है. इस पर कांग्रेस नेता ने हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था लगभग न के बराबर है. बुधवार रात को इंदौर जिले में पिकनिक मनाने गए.

राहुल गांधी ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने सोशल मीडिया (X) पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मध्य प्रदेश में सेना के दो जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है. भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है - और, महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक.'



आगे उन्होंने लिखा कि, 'अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है. समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें - देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे!'

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, 'मध्य प्रदेश में सेना के जवान सुरक्षित नहीं है उनके साथ लूटी होती है उनकी महिला मित्र के साथ दुष्कर्म, उन्होंने इस घटना को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश के सबसे साफ और स्वच्छ शहर पर कोई क्यों कुछ नहीं बोल रहा है अगर ये जंगलराज नहीं तो क्या है.'

अगला लेख