Begin typing your search...

वो 15 का और मैं 63 की...! ये लड़के बड़ी लड़कियों पर क्यों फ़िदा होते हैं- सीमा आनंद ने खोल दिया राज

कभी आपने सोचा है कि कोई लड़का अपने से दोगुनी-तिगुनी उम्र की महिला की ओर आकर्षित क्यों हो जाता है? सुनने में अजीब लगता है, समाज को चौंकाता है और सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ देता है. लेकिन हाल ही में एक पॉडकास्ट में सीमा आनंद ने इस सवाल को इतने मजेदार और आसान अंदाज़ में समझाया कि लोग चौंक भी गए और सोचने पर भी मजबूर हो गए.

वो 15 का और मैं 63 की...!  ये लड़के बड़ी लड़कियों पर क्यों फ़िदा होते हैं- सीमा आनंद ने खोल दिया राज
X
( Image Source:  instagram-@seemaanandstorytelling )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 6 Jan 2026 4:04 PM IST

प्यार और झुकाव कब और किससे हो जाए, इस बात का अंदाजा लगाना बड़ा मुश्किल है. अक्सर ऐसा होता है कि लड़के अपनी उम्र से बड़ी लड़कियों पर फिदा हो जाते हैं. इसके कारण कुछ लोग हैरान होते हैं, कई सवाल उठाते हैं और तरह-तरह की धारणाएं बना लेते हैं.

लेकिन क्या वाकई यह सिर्फ उम्र का मामला है? इस टॉपिक पर एक पॉडकास्ट के दौरान जानी-मानी स्टोरी टेलर, माइथोलॉजिस्ट और सेक्स एजुकेटर सीमा आनंद ने बड़े आसान तरीके से समझाया है. चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है?

63 की उम्र और 15 साल का क्रश!

सीमा आनंद ने पॉडकास्ट में एक किस्सा भी शेयर किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. उन्होंने बताया कि पिछले साल एक 15 साल के लड़के ने उन्हें अप्रोच किया था, जबकि उस उनकी उम्र 63 साल है. चार गुना उम्र का अंतर, लेकिन लड़के का आत्मविश्वास ऐसा कि सीमा खुद हैरान रह गईं. यहीं से सवाल उठा कि आखिर ऐसा क्यों होता है? इसी सवाल का जवाब उन्होंने इस बातचीत में दिया है.

लड़के बड़ी लड़कियों पर क्यों फ़िदा होते हैं?

सीमा आनंद ने बताया कि इस तरह के अट्रैक्शन को सिर्फ उम्र के चश्मे से देखना सबसे बड़ी गलतफहमी है. वह एक कहानी की तरह समझाती हैं कि कई बार लड़कों को खुद ही लगता है कि वे अपनी उम्र से कहीं ज़्यादा समझदार हैं. उन्हें ऐसे रिश्ते नहीं चाहिए होते जो सिर्फ दिखावे तक सीमित हों. ऐसे में उनकी नजर उन महिलाओं पर टिक जाती है जो बातें समझती हों, बिना कहे इमोशन्स पकड़ लेती हों और हर बात को सतह पर नहीं ले जाती हों. यह खिंचाव चेहरे या उम्र का नहीं होता, बल्कि दिमाग और सोच का होता है. एक्सपीरियंस से आई समझदारी, बातचीत में ठहराव और इमोशनल डेप्थ- यही वजह है कि कई लड़के बड़ी उम्र की महिलाओं की ओर खुद-ब-खुद खिंचते चले जाते हैं.

कॉन्फिडेंस और समझदारी का कनेक्शन

बड़ी उम्र की महिलाओं के भीतर एक ठहरा हुआ आत्मविश्वास होता है. उन्हें हर वक्त खुद को सही साबित करने या किसी से आगे निकलने की जल्दी नहीं होती. न छोटी-छोटी बातों पर हंगामा, न बेवजह का ड्रामा. यही सादगी और ठहराव कई लड़कों को सुकून देता है. उन्हें महसूस होता है कि यहां बातें शांति से सुनी जाएंगी, समझी जाएंगी और बिना जज किए अपनाई जाएंगी. ऐसे रिश्तों में उन्हें इमोशनल सपोर्ट और मेंटल बैलेंस दिखता है, और यही वजह है कि उनका मन बड़ी उम्र की महिलाओं पर आ जाता है.

समाज भी निभाता है बड़ा रोल

पॉडकास्ट में बात करते हुए सीमा ने बताया कि किसी का किसकी तरफ आकर्षित होना सिर्फ निजी मामला नहीं होता, उस पर आसपास का माहौल भी असर डालता है. पश्चिमी देशों में उम्र के फर्क को लेकर लोग ज्यादा सवाल नहीं उठाते, वहां इसे आम बात माना जाता है.

लेकिन भारत में हालात अलग हैं. यहां जैसे ही उम्र का फासला दिखता है, लोग बातें बनाने लगते हैं, शक की नजर से देखने लगते हैं. यही वजह है कि ऐसे रिश्ते अक्सर चुपचाप नहीं चल पाते, बल्कि चर्चा और बहस का विषय बन जाते हैं. सीमा के मुताबिक, समाज की यही सोच कई बार रिश्तों को समझने के बजाय उन्हें विवाद में बदल देती है.


काम की खबर
अगला लेख